12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
10 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
10 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
10 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
10 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
10 hours ago

Bihar: सम्राट चौधरी का स्वतंत्रता दिवस पर मेगा विजन: 5 लाख करोड़ निवेश, 15 चीनी मिलें, 12 नए टाउनशिप और ‘पुलिस दीदी’ की घोषणा!

पटना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का बड़ा रोडमैप...

पटना: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास का बड़ा रोडमैप पेश किया। अपने संबोधन में उन्होंने निवेश, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और अगले कुछ वर्षों में राज्य की तस्वीर बदलने वाली है।

5 लाख करोड़ निवेश लाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपए का निजी निवेश बिहार में लाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने देश-विदेश में रह रहे बिहारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी जन्मभूमि के विकास में भागीदार बनें।

उन्होंने कहा, “जो बिहारी बाहर काम कर रहे हैं, वे अपनी कर्मभूमि से अनुभव लेकर जन्मभूमि बिहार में निवेश करें और रोजगार सृजन में योगदान दें।”

बिहार में 15 चीनी मिलें होंगी संचालित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बंद पड़ी चीनी उद्योग को फिर से जीवित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10 चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं, जबकि अगले छह महीने के भीतर 5 और चीनी मिलों को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यूपी से ज्यादा बिजली सब्सिडी दे रहा बिहार

सम्राट चौधरी ने बिजली क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज बिहार में 9,475 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प के अनुसार 125 यूनिट तक बिजली पर सब्सिडी दी जा रही है और बिहार सरकार इस मामले में उत्तर प्रदेश से भी अधिक सहायता दे रही है।

12 आधुनिक टाउनशिप और इंडस्ट्रियल हब

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार 12 नए टाउनशिप विकसित कर रही है।

उन्होंने बताया कि बुडको के माध्यम से करीब 1 लाख करोड़ रुपए का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इन टाउनशिप में औद्योगिक केंद्र, आधुनिक सुविधाएं और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे, जिससे रोजगार और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

रक्षाबंधन से शुरू होगी ‘पुलिस दीदी’ योजना

महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मी स्कूटी के साथ संस्थानों में मौजूद रहेंगी और छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता सुनिश्चित करेंगी।

शिक्षा में AI और नई यूनिवर्सिटियों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने घोषणा की कि भागलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं कंप्यूटर विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य की तकनीक है और बिहार को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं में सख्ती, रेफर करने पर कार्रवाई

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद जिला अस्पतालों से अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर किए जाने पर संबंधित सिविल सर्जन (CS) के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों में 36 प्रकार के ऑपरेशन कराने की व्यवस्था विकसित की जा रही है ताकि मरीजों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।

10 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ

सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार की लगभग 14 करोड़ आबादी में से 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

गांधी मैदान से विकास का बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री के संबोधन को आगामी वर्षों के विकास एजेंडे के रूप में देखा जा रहा है। उद्योग, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं के जरिए सरकार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में बिहार को निवेश और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

सीएम बोले- विद्यार्थी पोर्टल की शुरुआत होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “परीक्षाओं की निष्पक्षता के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, जो परीक्षाओं की निगरानी करेगी। विद्यार्थी पोर्टल की शुरुआत होगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज और कोचिंग से जुड़ी शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।”

ये खबर भी पढ़े: National News: आत्मनिर्भर भारत का मंत्र, विकसित राष्ट्र का संकल्प, लाल किले से पीएम मोदी का 13वां संबोधन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top