5
BREAKING NEWS
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!भाई की लंबी उम्र की कामना, बहनों ने निभाई परंपरा; डॉ. विनीता सिंहा ने विधि-विधान से की भैया दूज की पूजा!बेटी विधायक, पिता पर सरकारी सड़क-जमीन कब्जाने का आरोप! क्या सत्ता की हनक में नियम-कानून भूल गए राकेश ठाकुर?पहले सामूहिक दुष्कर्म, अब छत से फेंकने का आरोप; इंसाफ की लड़ाई लड़ रही बेगूसराय की पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच!
No menu items available
BREAKING
भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!खेसारी लाल को अनंत सिंह ने दिया बेटी की शादी का न्योता, वीडियो कॉल पर हुई बात; जयपुर थीम पर सजेगा 30 फीट ऊंचा जयमाला स्टेज!12.49 लाख की Kawasaki Ninja पर तेजप्रताप का जलवा; पटना की सड़कों पर दौड़ाई फेवरेट सुपरबाइक, यूजर्स ने साइकिल वाली घटना याद दिलाई!अपने ही विभाग के कर्मचारी से 50 हजार की रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार; CBI ने मोतिहारी में बिछाया था जाल!बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने का आरोप, धार्मिक ध्वज के भी तीन टुकड़े; VHP-बजरंग दल ने प्रशासन को घेरा!28 नवंबर को पटना में चंद्रवंशी समाज का जुटान; जरासंध जयंती पर स्वाभिमान रैली की तैयारी तेज, शेखपुरा पहुंचे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी!डॉ. सिंहा पॉली क्लिनिक में विराजे भगवान चित्रगुप्त, कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने पहुंचकर किया नमन!1.39 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा; BJP नगर महामंत्री विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार, 62 किलो चांदी बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भास्कर महोत्सव की तैयारी पर बिजली का ग्रहण; तीन दिनों से अंधेरे में अरघौती पोखर, कल आयोजन से पहले प्रशासन के इंतजामों पर उठे सवाल!
6 minutes ago
किऊल जंक्शन पर 42.50 लाख रुपये के साथ युवक हिरासत में, जमालपुर से इंटरसिटी ट्रेन से पहुंचा था रवि कुमार!
16 minutes ago
सीवान में 700 से अधिक कायस्थ परिवारों का महाकुंभ; राजशाही पैलेस में एकजुटता, सम्मान और संस्कृति का दिखा संगम!
24 minutes ago
छठ की खुशियां मातम में बदलीं; मायके जा रही महिला की अग्निशमन वाहन की चपेट में आने से मौत, छोटी बेटी घायल!
38 minutes ago
शेखपुरा के चांदी-वृंदावन पहाड़ को पर्यटन केंद्र बनाने की पहल तेज, प्रमोद चंद्रवंशी ने किया पौधरोपण!
47 minutes ago

Bihar: रेलवे यात्रियों को बड़ी राहत: कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, नई फेरियों का भी ऐलान!

हाजीपुर: रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल...

हाजीपुर: रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने और एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या बदलने की घोषणा भी की गई है।

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल को 31 अतिरिक्त फेरे

रेलवे ने गाड़ी संख्या 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन को 31 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह ट्रेन आनंद विहार से 15 सितंबर 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 16 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार संचालित होगी।

श्रावणी मेला स्पेशल का भी विस्तार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रही 03234/03233 दानापुर-भागलपुर-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन में भी 6 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। अब यह ट्रेन दानापुर से 13 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन तथा भागलपुर से 14 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी।

पटना-अहमदाबाद स्पेशल के अतिरिक्त फेरे

रेलवे ने पटना और अहमदाबाद के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे भी घोषित किए हैं। इसके तहत 19 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा 14 और 21 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का संचालन किया जाएगा।

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का बदला नंबर

परिचालनिक सुगमता और रखरखाव व्यवस्था में बदलाव के कारण 12408/12407 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या बदल दी गई है। अब यह ट्रेन 12508/12507 नंबर से संचालित होगी। नई व्यवस्था के तहत 12 अगस्त 2026 से यह बदलाव लागू कर दिया गया है।

हावड़ा-नटेसर स्पेशल का संचालन जारी

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए 03029/03030 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा स्पेशल का भी संचालन जारी है। यह ट्रेन रामपुरहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बिहारशरीफ और राजगीर के रास्ते चलाई जा रही है।

गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 8 फरवरी 2027 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं 03030 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 9 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और त्योहारों तथा मेलों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन में विस्तार और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top