19
BREAKING NEWS
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!विरासत की पटरी पर स्वच्छता का अभियान, हेरिटेज ट्रेनों की हुई खास सफाई!6 साल के कृष्णा ने U-15 की बिसात पर मचाया धमाल, 6 में 6 जीतकर मानव कुमार बने लखीसराय कप चैंपियन!गया के तीरंदाजों ने साधा ‘लक्ष्य’, पटना में शुरू हुई बिहार की बड़ी तीरंदाजी जंग!‘मेरे सपनों का भारत’ में NCC कैडेट्स ने भरी कल्पनाओं की उड़ान, पेंटिंग और भाषण से पेश की अपनी तस्वीर!बिहार में सुरक्षित नहीं बेटियां? मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का CCTV वायरल!सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा का जज्बा, रेशमा भारती की मौजूदगी में श्री गौशाला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित!शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले!
4 hours ago
‘फरार नहीं हैं, जनता के बीच हैं’—पप्पू खान की पत्नी आफरीन सुल्ताना ने दी सफाई, कहा- खबरें बेबुनियाद!
4 hours ago
आधार-पैन और अंगूठे से खुलते रहे फर्जी खाते, साइबर ठगी की रकम का बना रास्ता; CSP संचालक फरार!
4 hours ago
महावीरी अखाड़ा जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या, गोपालगंज के रूपंचक में मचा हड़कंप!
4 hours ago
शेखपुरा में भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला; SIR पर वोटरों के नाम काटने का आरोप, CEC को हटाने की मांग!
4 hours ago

Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!

पटना: बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। दानापुर मंडल के...

पटना: बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पूर्व मध्य रेलवे ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। दानापुर मंडल के पटना-किऊल रेलखंड स्थित मोकामा स्टेशन पर चलाए गए विशेष ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान में 316 बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इस दौरान रेलवे ने जुर्माने के रूप में 2 लाख 48 हजार 25 रुपये का राजस्व अर्जित किया।

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन, जिसे रेलवे कर्मियों के बीच ‘लाल गाड़ी’ के नाम से जाना जाता है, के साथ मोकामा स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मोकामा स्टेशन से गुजरने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों की जांच की गई। टिकट निरीक्षकों और आरपीएफ जवानों ने ट्रेनों के कोचों में पहुंचकर यात्रियों के टिकटों की जांच की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे यात्री मिले जो बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे थे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का असर तुरंत देखने को मिला। टिकट जांच अभियान की सूचना फैलते ही पटना-किऊल रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और लोगों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता देखने को मिली।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित टिकट अथवा वैध यात्रा प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मोकामा स्टेशन पर चला ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान, 316 यात्री पकड़े गए; ₹2.48 लाख जुर्माना वसूला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top