22
BREAKING NEWS
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!
No menu items available
BREAKING
गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!एक दिन, तीन रेल मंडल और कई बड़े स्टेशन; GM डिम्पी गर्ग के निरीक्षण से मचा हड़कंप, यात्री सुविधा से संरक्षा तक पर कसा फोकस!108 सुहागिनों के मंगल पाठ से गूंजा राणी सती दादी का दरबार, जयकारों से झूम उठा लखीसराय!नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!
1 hour ago
RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!
2 hours ago
बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!
2 hours ago
जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!
2 hours ago
तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
2 hours ago

National News: सिर पर पट्टी, हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार को घेरा!

पटना/नई दिल्ली: बिहार में छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू...

पटना/नई दिल्ली: बिहार में छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मंगलवार को विरोध के अनोखे अंदाज में संसद पहुंचे। सिर पर पट्टी, हाथ में लाठी और घायल अवस्था में पहुंचे सांसद ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पप्पू यादव ने कहा कि उनका यह रूप पुलिसिया कार्रवाई के विरोध का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान हुई फायरिंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

तेजस्वी यादव ने भी उठाए सवाल

वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने फायरिंग मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि छात्रों पर मुकदमे और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों पर बातचीत करनी चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

AK-47 फायरिंग मामले पर जांच जारी

छात्र प्रदर्शन के दौरान सीवान में AK-47 से फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल उठे थे। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित जवान को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में बढ़ा सियासी तापमान

छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और फायरिंग विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रहा है।

फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और सरकार की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Explainer: क्या बिहार में बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा? सम्राट चौधरी को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top