11
BREAKING NEWS
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
No menu items available
BREAKING
बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!दुबला-पतला था, इसलिए भाग गया; थाने से आरोपी के फरार होने पर थानाध्यक्ष की दलील चर्चा में, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!खरगे के बयान पर BJP और तेजस्वी आमने-सामने! तेजस्वी ने आखिर क्यों कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी?लखीसराय में बच्चों के सुरक्षित बचपन की पहल, नाथ पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर; POCSO और बाल अधिकारों पर चर्चा!जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार कांग्रेस में राहुल कुमार की नई पारी; संगठन से मीडिया तक बढ़ा दायरा, मिली जोनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी!
2 hours ago
अनंत सिंह पर JDU का एक्शन जारी; पार्टी से निष्कासन के बाद अब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, विधायकी खत्म कराने की तैयारी!
2 hours ago
सहरसा में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पति की हत्या, सरबेला पुल के पास बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; इलाके में तनाव!
2 hours ago
सीतामढ़ी में कथित फर्जी पत्रकार रणधीर कुमार गिरफ्तार, POCSO के तहत केस, नाबालिग का वीडियो बिना ब्लर पोस्ट करने पर हुई कार्रवाई!
2 hours ago
जमीन के लिए सड़क पर उतरे किसान, सांसद सुधाकर सिंह समेत कई नेता हिरासत में; नवादा में गंगाजल फेज-2 परियोजना को लेकर बढ़ा विरोध!
2 hours ago

Bihar: तुतला भवानी धाम में उफना वॉटरफॉल, गर्भगृह में फंसे 15 श्रद्धालु; रेस्क्यू कर टला बड़ा हादसा!

रोहतास: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी धाम में सोमवार की शाम अचानक वॉटरफॉल के विकराल...

रोहतास: जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां तुतला भवानी धाम में सोमवार की शाम अचानक वॉटरफॉल के विकराल रूप धारण करने से अफरा-तफरी मच गई। तेज जलप्रवाह के कारण मंदिर के गर्भगृह में पश्चिम बंगाल से आए 15 श्रद्धालु फंस गए। हालांकि समय रहते वन विभाग और धाम न्यास समिति की तत्परता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण शाम करीब छह बजे वॉटरफॉल का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया। कुछ ही मिनटों में जलधारा इतनी तीव्र हो गई कि गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालात का आकलन करने के बाद पूरी सावधानी के साथ गर्भगृह में फंसे श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वनरक्षी सतानंद कुमार ने बताया कि फंसे हुए श्रद्धालु पश्चिम बंगाल से आए थे और देर शाम दर्शन के लिए गर्भगृह तक पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि वर्षा के दौरान शाम के समय ऊपर जाने से मना किया जाता है, क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में जलप्रवाह अचानक बढ़ सकता है। इसके बावजूद श्रद्धालु आगे बढ़ गए और जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए।

रेस्क्यू अभियान में वनरक्षी आशीष कुमार, सतानंद कुमार, धाम न्यास समिति के अध्यक्ष गुरुचरण यादव, भरत यादव सहित अन्य कर्मियों ने समन्वय के साथ काम किया। सभी 15 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर नीचे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। श्रद्धालुओं के सुरक्षित बाहर आने के बाद मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्षा ऋतु में पहाड़ी धार्मिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बेहद जरूरी है। प्रशासन और वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम या देर शाम के समय ऊंचे इलाकों में जाने से बचें।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी स्थल पर ऐसी घटना हो चुकी है। पिछले वर्ष वॉटरफॉल के उफान के दौरान 10 श्रद्धालु गर्भगृह में फंस गए थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया था। इस बार भी प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: प्यार का दावा, सड़क पर दरिंदगी, शादी की बात पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका को बाइक से घसीटता रहा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top