30
BREAKING NEWS
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!
1 minute ago
Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!
7 minutes ago
Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!
12 minutes ago
Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!
19 minutes ago
Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!
24 minutes ago

Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!

रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर रामगढ़ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू...

रामगढ़ जिले में कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर रामगढ़ प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की मौजूदगी में विभिन्न अधिनियमों के तहत चल रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासन ने साफ कर दिया कि जनता के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने सभी विभागों को नियमित निरीक्षण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, अवैध वाहनों के संचालन पर रोक और राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली गई।

वहीं औषधि विभाग को नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए मेडिकल दुकानों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रम एवं बाल संरक्षण के तहत बाल श्रम रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा और श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

बैठक में उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा PCPNDT एक्ट के तहत कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम के अनिवार्य पंजीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित मानकों की जांच की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि कानून का प्रभावी पालन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top