3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
15 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
15 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
23 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Bihar: लखीसराय में शिक्षा का नया अध्याय, साविकपुर विद्यालय में स्मार्ट क्लास और पिंक रूम की शुरुआत!

लखीसराय: जिले के सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साविकपुर में शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत...

लखीसराय: जिले के सदर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साविकपुर में शनिवार को शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई। क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन, स्मार्ट क्लास और पिंक रूम का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। नए भवन और आधुनिक सुविधाओं के मिलने से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की सबसे मजबूत नींव है। साविकपुर विद्यालय के उच्च माध्यमिक स्तर तक अपग्रेड होने और नए भवन के निर्माण से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही इलाके में बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का सबसे बड़ा लाभ छात्राओं को मिलेगा। अब उन्हें 12वीं तक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के स्कूलों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। सुरक्षित और बेहतर माहौल में उनकी पढ़ाई लगातार जारी रह सकेगी।

विद्यालय में शुरू किए गए स्मार्ट क्लास को लेकर मंत्री ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और वे बदलते समय की जरूरतों के अनुसार तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकेंगे।

वहीं छात्राओं के लिए बनाए गए पिंक रूम को लेकर उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय में बेटियों को आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे छात्राओं की उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि में भी सुधार आने की उम्मीद है।

जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विकास शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शाहिद खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

साविकपुर विद्यालय में शुरू हुई ये सुविधाएं अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए शिक्षा के नए अवसर खोलने वाली मानी जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top