22
BREAKING NEWS
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
No menu items available
BREAKING
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!
34 minutes ago
191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!
38 minutes ago
बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!
45 minutes ago
पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!
53 minutes ago
प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!
1 hour ago

Jharkhand: रांची में जेपीएससी विवाद पर छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, बोले- रिजल्ट नहीं व्यवस्था पर सवाल है!

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवाद अब सड़क तक पहुंच गए हैं। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा...

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे विवाद अब सड़क तक पहुंच गए हैं। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजधानी रांची में छात्रों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया है।

मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास छात्र अपने हाथों में पोस्टर और मांगों के साथ धरने पर बैठ गए। छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य का सवाल है।

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम में न्याय नहीं मिलता, तो पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कई ऐसे अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनके अंक कम थे, जबकि अधिक अंक वाले कई छात्र बाहर हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच के नाम पर मामले को टाल रही है।

उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

वहीं छात्र नेता सफी इमाम ने कहा कि लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ी की शिकायतें आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है और इसे वापस लाने के लिए पारदर्शी जांच जरूरी है।

धरना शुरू होने के दौरान पुलिस ने छात्रों को हटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना था कि पास में डूरंड कप मैच होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रदर्शन स्थल बदला जाए। हालांकि छात्रों ने जगह बदलने से इनकार कर दिया और सत्याग्रह जारी रखा।

फिलहाल बापू वाटिका के पास छात्रों का आंदोलन जारी है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांग पर क्या कदम उठाती है या फिर यह आंदोलन झारखंड में एक बड़े छात्र आंदोलन का रूप लेता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शिक्षक पर गंभीर आरोप, जांच में सही पाए गए; ग्रामीणों ने डीईओ पर भी लगाए भ्रष्टाचार के आरोप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top