35
BREAKING NEWS
Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!Bihar: समस्तीपुर में पत्रकार के बेटे पर फायरिंग, कंधे के आर-पार हुई गोली; केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप!Bihar: NEET पेपर लीक विरोध में पटना की सड़कों पर बवाल… लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और पुलिस का सख्त एक्शन, जानिए पूरी कहानी!Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!Bihar: समस्तीपुर में पत्रकार के बेटे पर फायरिंग, कंधे के आर-पार हुई गोली; केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप!Bihar: NEET पेपर लीक विरोध में पटना की सड़कों पर बवाल… लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और पुलिस का सख्त एक्शन, जानिए पूरी कहानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: कैमूर के टॉप-10 अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, सहयोगी मुन्ना पासी भी दबोचा गया!
7 minutes ago
Bihar: श्रावणी मेला से पहले प्रशासन अलर्ट… डीएम खुद मैदान में उतर कर जांचीं तैयारियां!
20 minutes ago
Bihar: भागलपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन!
31 minutes ago
Bihar: कटिहार में छात्रों का गुस्सा बेकाबू… समाहरणालय पर धावा, पुलिस से भिड़ंत और फिर लाठीचार्ज!
42 minutes ago
Jharkhand: जब परीक्षा चल रही थी… तब मिला एडमिट कार्ड! क्या ऐसे बनेंगे युवाओं के सपने?
57 minutes ago

Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!

शेखपुरा से बड़ी खबर… प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध...

शेखपुरा से बड़ी खबर… प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को शेखपुरा की सड़कों पर छात्रों का बड़ा आंदोलन देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा, पोस्टर और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सुबह कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई के लिए पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के स्टेशन रोड से शुरू होकर पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के साथ न्याय की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा की तैयारी में सालों की मेहनत के बाद जब पेपर लीक हो जाता है तो युवाओं में निराशा और मानसिक तनाव बढ़ता है।

छात्र नेताओं ने कहा कि देश के युवा पूरी ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं उनकी मेहनत पर बड़ा हमला हैं। उन्होंने सरकार से ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिससे भविष्य में परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित हो सकें।

प्रदर्शन में छात्र राजद नेता आलोक कुमार, निधिश कुमार गोलू और रिक्की खान समेत कई छात्र नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली और पटना में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। छात्रों का कहना था कि अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस जवान पूरे मार्च के दौरान छात्रों के साथ चलते रहे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

फिलहाल शेखपुरा में छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर बढ़ते आक्रोश की तस्वीर दिखा रहा है। छात्रों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top