41
BREAKING NEWS
Bihar: मधेपुरा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 22 मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद!Bihar: न्याय के लिए खाकी के दर पर दर-दर भटक रहा लाचार पिता: 2 महीने से लापता है बेटा, पुलिस Zero FIR तक दर्ज नहीं कर सकी. अब डीजीपी के पास पहुंचा मामला!Bihar: भागलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के JE और तकनीशियन!Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मधेपुरा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 22 मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद!Bihar: न्याय के लिए खाकी के दर पर दर-दर भटक रहा लाचार पिता: 2 महीने से लापता है बेटा, पुलिस Zero FIR तक दर्ज नहीं कर सकी. अब डीजीपी के पास पहुंचा मामला!Bihar: भागलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के JE और तकनीशियन!Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मधेपुरा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 22 मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद!
1 minute ago
Bihar: न्याय के लिए खाकी के दर पर दर-दर भटक रहा लाचार पिता: 2 महीने से लापता है बेटा, पुलिस Zero FIR तक दर्ज नहीं कर सकी. अब डीजीपी के पास पहुंचा मामला!
6 minutes ago
Bihar: भागलपुर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के JE और तकनीशियन!
11 minutes ago
Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!
17 minutes ago
Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!
5 hours ago

Bihar: भागलपुर में ‘कोरोना’ विस्फोट, 48 घंटे दूसरा संक्रमित मरीज़ मिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी!

भागलपुर: जिले में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। 48 घंटे के अंदर जिले में कोरोना के...

भागलपुर: जिले में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। 48 घंटे के अंदर जिले में कोरोना के दूसरे मरीज की पुष्टि हुई है। रविवार को जहां एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं सोमवार को उनके संपर्क में रहने वाली उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित पाई गई।

दोनों मरीजों का इलाज भागलपुर के मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत अलग वार्ड में रखा गया है और उनकी निगरानी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लालूचक निवासी बुजुर्ग की तबीयत पिछले करीब एक सप्ताह से खराब चल रही थी। तेज बुखार और अन्य लक्षणों के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनके संपर्क में रहने वाले परिवार के सदस्यों की जांच कराई गई, जिसमें उनकी बेटी भी संक्रमित मिली।

अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दो नए मामलों के सामने आने के बाद मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया है। गंभीर सर्दी, खांसी और बुखार वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सदर अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

भागलपुर के सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना वायरस अब भी वातावरण में मौजूद है, इसलिए सावधानी जरूरी है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी व्यक्ति को सर्दी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो तो वह खुद को आइसोलेट करें और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में इलाज कराएं।

दोनों मरीजों की हालत स्थिर

मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ रही है और तय प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी निगरानी कर रहा है। जरूरत पड़ने पर संपर्क में आए लोगों की आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल भागलपुर में कोरोना के सिर्फ दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि घबराने के बजाय सावधानी बरतें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ढाबे की दुश्मनी में इंसानियत शर्मसार, NH किनारे मैनेजर को पीटा, थूक चटवाने का आरोप; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top