40
BREAKING NEWS
Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!Jharkhand: देवघर फुटबॉल सेंटर विवाद गरमाया… CM तक पहुंची शिकायत, अब शुरू हुई जांच!Jharkhand: गढ़वा में खेती का नया मॉडल, 3 कृषक पाठशालाओं से 21 गांव के किसानों को मिलेगी ताकत!Jharkhand: अब ATM से निकलेगा चावल-गेहूं, झारखंड में ‘ग्रेन ATM’ की एंट्री से पहले ही मचा बवाल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!Bihar: 44 हजार का फोन बना मुसीबत, कंपनी ने नहीं सुनी शिकायत; 11 साल बाद ग्राहक को मिलेंगे 1.46 लाख रुपये!Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में ‘स्वायत्तता’ की जंग, सम्राट सरकार के नए उच्च शिक्षा विधेयक के खिलाफ 1000 शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर!Bihar: सड़क पर चेकिंग देख भागा बाइक सवार… पुलिस ने पकड़ा तो हेलमेट के अंदर मिला लाखों का नशे का सामान!Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!Bihar: शेखपुरा में 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का समापन, 34 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र; स्वरोजगार से जुड़ने की पहल!Bihar: जीविका दीदियों के फीडबैक से बदली बिहार सरकार की योजनाएं, सम्राट बोले- महिलाओं की मांग पर बढ़ी पेंशन, मिली 125 यूनिट मुफ्त बिजली!Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: भागलपुर में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, कचहरी चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा!
3 minutes ago
Bihar: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए लखीसराय से बाहर जाने की जरूरत नहीं… जिले में ही शुरू हो गई है खास सुविधा!
5 hours ago
Bihar: गिरफ्तारी से पहले मिली राहत, RJD विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत!
5 hours ago
Bihar: पुलिस नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती, पटना हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, SHO पर FIR और CID जांच का आदेश!
5 hours ago
Bihar: स्कूल का रंग बदला या राजनीति का रंग? शिक्षा मंत्री के बयान से बिहार में छिड़ी नई बहस!
5 hours ago

Jharkhand: सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट… गिरिडीह के हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर!

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को एक साथ 119 योजनाओं का शिलान्यास...

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए सोमवार को एक साथ 119 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं पर कुल 17 करोड़ 39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने नगर निगम कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और नारियल फोड़कर योजनाओं की शुरुआत की।

कार्यक्रम में गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, उपायुक्त, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित कई नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ शिलान्यास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसका लाभ धरातल पर लोगों तक पहुंचना जरूरी है। मंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों और संवेदकों को सख्त निर्देश दिए।

मंत्री ने साफ कहा कि कम दर पर टेंडर लेने के बाद भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 27 प्रतिशत या उससे अधिक कम दर पर टेंडर लेने वाले संवेदकों के कार्यों की विशेष निगरानी की जाए, ताकि सभी योजनाएं तय मानकों के अनुसार पूरी हो सकें।

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद से शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं उप महापौर सुमित कुमार ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

स्थानीय लोगों ने इन विकास योजनाओं के शुरू होने का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से शुरू होने वाली इन 119 योजनाओं के पूरा होने के बाद गिरिडीह शहर की तस्वीर बदलेगी और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कुबेर पोर्टल में ‘मुनींद्र का खेल’, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर खुलीं आईडी, सरकारी खजाने से निकल गए करोड़ों!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top