43
BREAKING NEWS
Bihar: भागलपुर में 'कोरोना' विस्फोट, 48 घंटे दूसरा संक्रमित मरीज़ मिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी!Bihar: ढाबे की दुश्मनी में इंसानियत शर्मसार, NH किनारे मैनेजर को पीटा, थूक चटवाने का आरोप; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!Jharkhand: आयकर सर्वे में बड़ा खुलासा: रांची के दो बड़े रियल एस्टेट समूहों में 200 करोड़ की अघोषित आय का पता, टैक्स चोरी की जांच तेज!Jharkhand: सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट… गिरिडीह के हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर!Jharkhand: कुबेर पोर्टल में ‘मुनींद्र का खेल’, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर खुलीं आईडी, सरकारी खजाने से निकल गए करोड़ों!Jharkhand: जिस एजेंसी पर उठ चुके सवाल, उसी के हाथ में झारखंड की भर्ती परीक्षाओं की कमान? JPSC के अंदर से ही खड़े हुए बड़े सवाल!Jharkhand: रिम्स की अरबों की जमीन पर फर्जीवाड़े का खेल! अब एसीबी खोलेगी ‘जमाबंदी के खिलाड़ियों’ की कुंडली, दो महिला आरोपियों ने किया सरेंडर!Bihar: चुनावी मैदान में रेशमा भारती का दमदार अंदाज! बांकीपुर में जनसंपर्क से भाजपा ने बढ़ाई सियासी हलचल!Bihar: बेटी की डोली से पहले घर में डाका, 15 लाख के गहने और 2 लाख कैश ले उड़े चोर!Bihar: मुंगेर में दरोगा की साजिश बेनकाब: पत्नी की ‘आत्महत्या’ की कहानी फेल, FSL रिपोर्ट ने बताया—ये हत्या थी!Bihar: आधी रात ‘राशन कार्ड’ का बहाना… महिला के घर पहुंचा वार्ड सदस्य का पति, गांव वालों का फूटा गुस्सा; खंभे से बांधकर की पिटाई, चप्पलों की माला पहनाई!Bihar: “लाल गाड़ी” अभियान में बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते 176 यात्री पकड़े गए!Bihar: लखीसराय नगर परिषद का पता बदल गया! जानिए अब कहां मिलेगा कार्यालय!Bihar: रिटायर्ड बैंक कर्मी दंपती की घर में घुसकर हत्या, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी!Jharkhand: संथाल को भूल गई सरकार, राज्यपाल से मिलकर सीता सोरेन ने उठाए सवाल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: भागलपुर में ‘कोरोना’ विस्फोट, 48 घंटे दूसरा संक्रमित मरीज़ मिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी!Bihar: ढाबे की दुश्मनी में इंसानियत शर्मसार, NH किनारे मैनेजर को पीटा, थूक चटवाने का आरोप; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!Jharkhand: आयकर सर्वे में बड़ा खुलासा: रांची के दो बड़े रियल एस्टेट समूहों में 200 करोड़ की अघोषित आय का पता, टैक्स चोरी की जांच तेज!Jharkhand: सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट… गिरिडीह के हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर!Jharkhand: कुबेर पोर्टल में ‘मुनींद्र का खेल’, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर खुलीं आईडी, सरकारी खजाने से निकल गए करोड़ों!Jharkhand: जिस एजेंसी पर उठ चुके सवाल, उसी के हाथ में झारखंड की भर्ती परीक्षाओं की कमान? JPSC के अंदर से ही खड़े हुए बड़े सवाल!Jharkhand: रिम्स की अरबों की जमीन पर फर्जीवाड़े का खेल! अब एसीबी खोलेगी ‘जमाबंदी के खिलाड़ियों’ की कुंडली, दो महिला आरोपियों ने किया सरेंडर!Bihar: चुनावी मैदान में रेशमा भारती का दमदार अंदाज! बांकीपुर में जनसंपर्क से भाजपा ने बढ़ाई सियासी हलचल!Bihar: बेटी की डोली से पहले घर में डाका, 15 लाख के गहने और 2 लाख कैश ले उड़े चोर!Bihar: मुंगेर में दरोगा की साजिश बेनकाब: पत्नी की ‘आत्महत्या’ की कहानी फेल, FSL रिपोर्ट ने बताया—ये हत्या थी!Bihar: आधी रात ‘राशन कार्ड’ का बहाना… महिला के घर पहुंचा वार्ड सदस्य का पति, गांव वालों का फूटा गुस्सा; खंभे से बांधकर की पिटाई, चप्पलों की माला पहनाई!Bihar: “लाल गाड़ी” अभियान में बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट यात्रा करते 176 यात्री पकड़े गए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: भागलपुर में ‘कोरोना’ विस्फोट, 48 घंटे दूसरा संक्रमित मरीज़ मिला, स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी!
35 seconds ago
Bihar: ढाबे की दुश्मनी में इंसानियत शर्मसार, NH किनारे मैनेजर को पीटा, थूक चटवाने का आरोप; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!
9 minutes ago
Jharkhand: आयकर सर्वे में बड़ा खुलासा: रांची के दो बड़े रियल एस्टेट समूहों में 200 करोड़ की अघोषित आय का पता, टैक्स चोरी की जांच तेज!
21 minutes ago
Jharkhand: सड़क, नाली, पानी और स्ट्रीट लाइट… गिरिडीह के हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर!
28 minutes ago
Jharkhand: कुबेर पोर्टल में ‘मुनींद्र का खेल’, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर खुलीं आईडी, सरकारी खजाने से निकल गए करोड़ों!
32 minutes ago

Bihar: सिपाही भर्ती में सेटिंग का बड़ा खेल? कटिहार में सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध गिरफ्तार, 100 से ज्यादा सर्टिफिकेट बरामद!

कटिहार। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कथित सेटिंग और फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच तेज हो गई है।...

कटिहार। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर कथित सेटिंग और फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच तेज हो गई है। कटिहार पुलिस ने कुर्सेला थाना क्षेत्र के महेशपुर इलाके से सॉल्वर गैंग के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों की भूमिका हाल में हुई बिहार पुलिस सिपाही भर्ती और मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।

कटिहार एसपी परिचय कुमार के अनुसार, दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी वाहन जांच के दौरान हुई। पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्णिया निवासी सोनू कुमार और साहिल कुमार के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज मिले। आरोपियों के पास से 100 से अधिक मैट्रिक के मूल प्रमाण पत्र, कई अभ्यर्थियों के ओरिजिनल दस्तावेज, अलग-अलग बैंकों के ब्लैंक चेक, स्टांप पेपर, छह जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और सिपाही भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड बरामद किए गए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पटना निवासी सुजीत और पूर्णिया के मिथुन कुमार व संजय कुमार के साथ मिलकर भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग कराने का नेटवर्क चला रहे थे। आरोप है कि अभ्यर्थियों से पुलिस भर्ती में चयन कराने के नाम पर करीब 10-10 लाख रुपये तक की डील की जाती थी।

एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पूर्णिया के दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनमें से एक के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने कितने अभ्यर्थियों से संपर्क किया, कितनी रकम की वसूली की और क्या वास्तव में किसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी कराई गई या नहीं।

एसपी परिचय कुमार ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और पूछताछ के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जिस चेन की उम्मीद छोड़ चुकी थीं शिक्षिका, वही चेन पुलिस ने 5 महीने बाद ढूंढ निकाली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top