12
BREAKING NEWS
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!
No menu items available
BREAKING
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!
9 hours ago
पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!
9 hours ago
त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!
9 hours ago
रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!
9 hours ago
कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!
9 hours ago

Jharkhand: सीट कटौती पर भड़के छात्र, डोरंडा कॉलेज के बाहर मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम!

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा कॉलेज में छात्रों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों...

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा कॉलेज में छात्रों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर दिखाई दिया। यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या कम किए जाने समेत कई मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर सड़क जाम कर दी और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के आंदोलन के कारण कॉलेज के बाहर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या घटा दी गई है। इसके कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी नामांकन से वंचित हो रहे हैं। छात्रों ने कहा कि सीटों में कटौती से उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देख रहे कई विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

छात्रों ने चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में देरी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने फीस तो जमा करा ली है, लेकिन अब तक परीक्षा की तारीख जारी नहीं की गई है। परीक्षा में देरी से पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है और छात्रों का भविष्य अधर में लटक रहा है।

छात्रों ने मांग की कि यूजी और पीजी की सीटों में कटौती का फैसला वापस लिया जाए और लंबित परीक्षाओं की तिथि जल्द घोषित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कोडरमा से मातृ वंदना योजना का बड़ा अभियान शुरू, मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं- मां और बच्चे के लिए पहले 1000 दिन बेहद खास!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top