17
BREAKING NEWS
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!
No menu items available
BREAKING
हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक! 15 श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल; नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में मौत का तांडव! बारिश, अंधेरा और अनाउंसमेंट के बीच भगदड़, 19 की मौत; आयोजकों समेत 12 हिरासत में!पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!
7 minutes ago
बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!
15 minutes ago
दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!
25 minutes ago
स्नातक चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका; रेशमा भारती की अगुवाई में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने थामा कमल!
31 minutes ago
रेशमा भारती ने संभाली स्नातक चुनाव की कमान, डॉ. एनके यादव की जीत के लिए भाजपा ने कसी कमर!
38 minutes ago

Bihar: सीवान में अनोखा विरोध, तिलक, फूल और प्रसाद से जताई नाराजगी, पूजा के बाद विभाग ने बदली जर्जर तार!

सीवान: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा जब अलग अंदाज में सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया।...

सीवान: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा जब अलग अंदाज में सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। आंदर प्रखंड के अर्कपुर गांव में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ ऐसा अनोखा विरोध किया, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।

कई दिनों से जर्जर तार और खराब बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने जब बिजली विभाग के कर्मियों को गांव में देखा तो हंगामा करने के बजाय उनकी पूजा शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को “भगवान” का दर्जा देते हुए पहले माथे पर तिलक लगाया, फिर फूल, दूब और अक्षत चढ़ाए। इसके बाद अगरबत्ती दिखाकर पूजा की गई और प्रसाद के रूप में ठंडी कोल्ड ड्रिंक भी भेंट की गई।

ग्रामीणों का यह अनोखा स्वागत असल में सिस्टम पर एक बड़ा सवाल था। एक ग्रामीण ने हाथ जोड़कर कहा, “इस भीषण गर्मी में आप ही हमारे भगवान हैं। बहुत शिकायत के बाद आज दर्शन हुए हैं, अब प्रसाद स्वीकार कर बिजली व्यवस्था ठीक कर दीजिए।”

ग्रामीणों के इस व्यंग्यात्मक विरोध को देखकर बिजली विभाग के कर्मी भी कुछ देर के लिए खामोश रह गए। उन्हें समझ आ गया कि यह सम्मान नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी का दर्द है।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे कर्मी जेई या एसडीओ नहीं थे, बल्कि स्थिति देखने आए थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की।

नई बिजली तार की व्यवस्था कराई गई और देर रात तक मरम्मत का काम चलता रहा। बिजली आपूर्ति बहाल होने तक कर्मी गांव में मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस काम के लिए वे कई दिनों से विभाग के चक्कर काट रहे थे, वह अनोखे विरोध के बाद कुछ घंटों में हो गया। लोगों ने कहा कि अगर शिकायतों पर पहले ध्यान दिया जाता, तो उन्हें बिजलीकर्मियों की “पूजा” करने की नौबत नहीं आती।

सीवान के अर्कपुर गांव का यह अनोखा विरोध अब चर्चा का विषय बन गया है—जहां नाराजगी भी थी, तंज भी था और समस्या के समाधान की एक अलग कहानी भी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top