18
BREAKING NEWS
चिराग को धमकी से दिल्ली तक हलचल, गृह मंत्रालय पहुंचा खतरे का अलर्ट!मोतिहारी से CM के बड़े ऐलान: NSD कैंपस से नई चीनी मिल तक, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का दावा!लखीसराय में ट्रैफिक पर प्रशासन का शिकंजा; नाबालिग टोटो से लेकर बस की छत तक, अब हर लापरवाही पर होगी कार्रवाई!तालाब-कुओं पर कब्जा जमाए बैठे लोगों की अब खैर नहीं; लखीसराय में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार!रेलवे की कमान अब डिम्पी गर्ग के हाथ, 32 साल के अनुभव के साथ संभाली ECR की जिम्मेदारी!नेपाल आपदा: सात दिन की तलाश, फिर भी नहीं मिला राहुल का शव; पिता ने कुश के पुतले को दी मुखाग्नि!नेपाल आपदा: छोचेन में पानी उतरा, पहाड़ का खतरा बरकरार; क्रेटर के पास हिमखंड टूटे तो फिर मच सकती है तबाही!मंच से गरजे ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, बोले- कान खुजा देंगे तो निकल जाएगी गर्मी!सोन का रौद्र रूप; इंद्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खुले, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से मचा हड़कंप!नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम... और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!
No menu items available
BREAKING
चिराग को धमकी से दिल्ली तक हलचल, गृह मंत्रालय पहुंचा खतरे का अलर्ट!मोतिहारी से CM के बड़े ऐलान: NSD कैंपस से नई चीनी मिल तक, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का दावा!लखीसराय में ट्रैफिक पर प्रशासन का शिकंजा; नाबालिग टोटो से लेकर बस की छत तक, अब हर लापरवाही पर होगी कार्रवाई!तालाब-कुओं पर कब्जा जमाए बैठे लोगों की अब खैर नहीं; लखीसराय में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार!रेलवे की कमान अब डिम्पी गर्ग के हाथ, 32 साल के अनुभव के साथ संभाली ECR की जिम्मेदारी!नेपाल आपदा: सात दिन की तलाश, फिर भी नहीं मिला राहुल का शव; पिता ने कुश के पुतले को दी मुखाग्नि!नेपाल आपदा: छोचेन में पानी उतरा, पहाड़ का खतरा बरकरार; क्रेटर के पास हिमखंड टूटे तो फिर मच सकती है तबाही!मंच से गरजे ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, बोले- कान खुजा देंगे तो निकल जाएगी गर्मी!सोन का रौद्र रूप; इंद्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खुले, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से मचा हड़कंप!नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम… और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चिराग को धमकी से दिल्ली तक हलचल, गृह मंत्रालय पहुंचा खतरे का अलर्ट!
1 hour ago
मोतिहारी से CM के बड़े ऐलान: NSD कैंपस से नई चीनी मिल तक, 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का दावा!
1 hour ago
लखीसराय में ट्रैफिक पर प्रशासन का शिकंजा; नाबालिग टोटो से लेकर बस की छत तक, अब हर लापरवाही पर होगी कार्रवाई!
1 hour ago
तालाब-कुओं पर कब्जा जमाए बैठे लोगों की अब खैर नहीं; लखीसराय में प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार!
2 hours ago
रेलवे की कमान अब डिम्पी गर्ग के हाथ, 32 साल के अनुभव के साथ संभाली ECR की जिम्मेदारी!
2 hours ago

Bihar: जिस पार्टी का सालों तक बचाव किया, उसी पर उठाए सवाल… आखिर क्यों नाराज हुए मृत्युंजय तिवारी?

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले...

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को आरजेडी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मृत्युंजय तिवारी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

मृत्युंजय तिवारी ने वीडियो जारी कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया, वहां अब उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अपमान सहकर राजनीति करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, “जिस पार्टी के लिए कठिन समय में भी खड़ा रहा, उसी पार्टी में आज सम्मान नहीं मिल रहा है। कई बार अपनी बात नेतृत्व तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मैंने अपने सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया।”

तेजस्वी पर साधा निशाना, बोले- दीमकों से घिरा संगठन

इस्तीफे के बाद मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरजेडी में कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो संगठन को अंदर से कमजोर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज उन तक पहुंचने नहीं देते। कुछ लोग दीमक की तरह संगठन को खोखला कर रहे हैं।”

हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में उनके बयान को तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।

कभी लालू के भरोसेमंद नेताओं में थी गिनती

मृत्युंजय तिवारी आरजेडी में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उन्हें पार्टी के प्रमुख प्रवक्ताओं में गिना जाता था। साल 2014 में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी का मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था।

अपनी बेबाक शैली और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के कारण वह आरजेडी के चर्चित चेहरों में शामिल हो गए थे। छात्र राजनीति से सफर शुरू करने वाले मृत्युंजय तिवारी ने संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

बांकीपुर उपचुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति पहले से ही गरम है। इससे पहले भी कई नेताओं के पाला बदलने की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मृत्युंजय तिवारी बीजेपी का दामन थामेंगे? अगर ऐसा होता है तो यह आरजेडी के लिए चुनावी माहौल में बड़ा राजनीतिक झटका माना जा सकता है।

फिलहाल मृत्युंजय तिवारी के अगले कदम पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top