40
BREAKING NEWS
Bihar: पटना का टॉप अपराधी अमन को STF ने दानापुर जंक्शन से किया गिरफ्तार!Bihar: जदयू में बगावत के संकेत? छोटू सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में प्रिया किन्नर का पर्चा रद्द… आरोप लगाया- थर्ड जेंडर होने की वजह से हुआ भेदभाव, अब पहुंचेंगी कोर्ट!Bihar: पटना में BPSC-सिपाही भर्ती में सेटिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार!Bihar: टैक्स का बोझ, एयरपोर्ट का तोहफा, बिहार कैबिनेट के फैसलों ने बदली सियासी और आर्थिक तस्वीर!Bihar: नोट चाहिए, वोट नहीं… पटना में PK पर पोस्टर वार, बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासत गरम!Bihar: पटना में ‘किलर’ की रात 3 बजे घेराबंदी, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी एनकाउंटर में गिरा बंटी मर्डर केस का मास्टरमाइंड!Bihar: संस्कृत विदेशी, उर्दू हमारी… सांसद के बयान से सियासत में भूचाल, छिड़ी तीखी जंग!Bihar: किंग कोबरा बना जानलेवा, रेस्क्यू के बाद गले में डालकर फोटो खिंचवा रही थीं ‘स्नेक लेडी’, तभी डंस लिया!Jharkhand: पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी के घर पुलिस रेड, जमीन विवाद में बवाल के बाद तीन थानों की टीम पहुंची!Jharkhand: 3 मिनट का अंधेरा... सायरन की आवाज और शुरू हुआ बचाव अभियान, बोकारो में आपदा से निपटने की हुई बड़ी तैयारी!Jharkhand: जमशेदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की हेराफेरी का आरोप, ग्राहक बोला- निवेश के नाम पर हुआ बड़ा खेल!Jharkhand: धनबाद डाकघर पर ‘बम अटैक’ की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस-डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा!Bihar: दानापुर से बेंगलूरु समेत कई रूटों पर स्पेशल ट्रेन की तारीख बढ़ी, जानिए पूरा अपडेट!Bihar: चीन की धरती पर तिरंगा लहराकर लौटे सेतु मिश्रा, पटना एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पटना का टॉप अपराधी अमन को STF ने दानापुर जंक्शन से किया गिरफ्तार!Bihar: जदयू में बगावत के संकेत? छोटू सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में प्रिया किन्नर का पर्चा रद्द… आरोप लगाया- थर्ड जेंडर होने की वजह से हुआ भेदभाव, अब पहुंचेंगी कोर्ट!Bihar: पटना में BPSC-सिपाही भर्ती में सेटिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार!Bihar: टैक्स का बोझ, एयरपोर्ट का तोहफा, बिहार कैबिनेट के फैसलों ने बदली सियासी और आर्थिक तस्वीर!Bihar: नोट चाहिए, वोट नहीं… पटना में PK पर पोस्टर वार, बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासत गरम!Bihar: पटना में ‘किलर’ की रात 3 बजे घेराबंदी, पुलिस पर फायरिंग, जवाबी एनकाउंटर में गिरा बंटी मर्डर केस का मास्टरमाइंड!Bihar: संस्कृत विदेशी, उर्दू हमारी… सांसद के बयान से सियासत में भूचाल, छिड़ी तीखी जंग!Bihar: किंग कोबरा बना जानलेवा, रेस्क्यू के बाद गले में डालकर फोटो खिंचवा रही थीं ‘स्नेक लेडी’, तभी डंस लिया!Jharkhand: पाकुड़ में पूर्व NDA प्रत्याशी के घर पुलिस रेड, जमीन विवाद में बवाल के बाद तीन थानों की टीम पहुंची!Jharkhand: 3 मिनट का अंधेरा… सायरन की आवाज और शुरू हुआ बचाव अभियान, बोकारो में आपदा से निपटने की हुई बड़ी तैयारी!Jharkhand: जमशेदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की हेराफेरी का आरोप, ग्राहक बोला- निवेश के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पटना का टॉप अपराधी अमन को STF ने दानापुर जंक्शन से किया गिरफ्तार!
5 minutes ago
Bihar: जदयू में बगावत के संकेत? छोटू सिंह के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता!
10 minutes ago
Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में प्रिया किन्नर का पर्चा रद्द… आरोप लगाया- थर्ड जेंडर होने की वजह से हुआ भेदभाव, अब पहुंचेंगी कोर्ट!
21 minutes ago
Bihar: पटना में BPSC-सिपाही भर्ती में सेटिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार!
25 minutes ago
Bihar: टैक्स का बोझ, एयरपोर्ट का तोहफा, बिहार कैबिनेट के फैसलों ने बदली सियासी और आर्थिक तस्वीर!
30 minutes ago

Bihar: पटना में BPSC-सिपाही भर्ती में सेटिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले 3 जालसाज गिरफ्तार!

पटना। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पटना साइबर थाना...

पटना। सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का पटना साइबर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), बीपीएससी, बिहार पुलिस और बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई न्यू सचिवालय इलाके के पास स्थित एक होटल में की गई, जहां से गिरोह के सदस्य कथित तौर पर अपना नेटवर्क चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार (37), मंजीत कुमार (23) और निर्भय कुमार सिंह (25) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकपत्र, मूल दस्तावेजों की प्रतियां समेत कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सरकारी नौकरी में चयन कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में अंदरूनी सेटिंग होने का भरोसा दिलाते थे और नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठते थे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लेते थे।

साइबर थाना पुलिस को जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े दो अन्य लोगों की जानकारी भी मिली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में पटना साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने अभ्यर्थियों को ठगा है और कितनी रकम की धोखाधड़ी की गई है।

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने या अपने मूल दस्तावेज सौंपने से पहले पूरी जांच जरूर करें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
error: Content is protected !!
Scroll to Top