19
BREAKING NEWS
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!
No menu items available
BREAKING
पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का हल्लाबोल: ‘एक कचौड़ी, दो समोसा, नीतीश मिश्रा का क्या भरोसा’ के नारे; 29 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम!
2 hours ago
शेखपुरा में तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर!
2 hours ago
दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; शेखपुरा में चलेंगी 3 विशेष बसें, सिर्फ 20 से 25 रुपये होगा किराया!
2 hours ago
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
2 hours ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
2 hours ago

Bihar: सम्राट के दावे पर अनंत सिंह का हमला—“सरकार के पास फंड नहीं”, JDU में घमासान तेज!

पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मोकामा से विधायक और अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित...

पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मोकामा से विधायक और अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चित अनंत सिंह ने सीधे सरकार के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि राज्य के पास फंड की कोई कमी नहीं है, वहीं अनंत सिंह ने साफ कहा—नई सरकार बनने के बाद जनता का काम ही नहीं हो पा रहा, क्योंकि खजाना खाली है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में विकास और फंड को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। अनंत सिंह के इस सीधे हमले ने सत्ता और संगठन दोनों के अंदर हलचल बढ़ा दी है।

इसी बीच जदयू नेता छोटू सिंह को पार्टी से बाहर किए जाने के फैसले पर भी अनंत सिंह खुलकर सामने आए। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि अगर एक गलती पर ही लोगों को निकाल दिया जाएगा, तो पार्टी में आखिर बचेगा कौन। उनका तंज साफ था—“बड़का लोग गलती नहीं करते क्या?”

अनंत सिंह ने कहा कि हर इंसान से गलती होती है और पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं को सुधारने का मौका देना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर बार-बार गलती हो तब कार्रवाई समझ में आती है, लेकिन एक गलती पर बाहर करना ठीक नहीं।

दरअसल, जदयू ने अपने पुराने नेता छोटू सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और बहस के बाद यह कार्रवाई की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

अब अनंत सिंह के बयान के बाद यह मामला और तूल पकड़ता दिख रहा है। एक तरफ सरकार फंड और विकास के दावे कर रही है, तो दूसरी ओर उसी गठबंधन के भीतर से आवाज उठने लगी है।

बिहार की सियासत में यह बयान सिर्फ एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में बड़े राजनीतिक टकराव का संकेत भी माना जा रहा है।

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top