12
BREAKING NEWS
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!लखीसराय में डांडिया की धूम; नन्हे बच्चों ने दीप जलाकर किया आगाज, मैथिली-भैरवी गीतों पर झूम उठा डेफोडिल पब्लिक स्कूल!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया की धूम, नवदुर्गा की झांकी ने मोहा मन; 22 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल!25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में मनेगी श्रीबाबू की जयंती, बरबीघा पहुंचे राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह!
No menu items available
BREAKING
पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!नशे से दूर, विकास के साथ; शेखोपुरसराय में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, ‘पड़ोस युवा संसद’ में गूंजा जागरूकता का संदेश!पार्टी की सेहत पर फर्क नहीं; राहुल अकेला पर कार्रवाई के बाद रेशमा भारती का दोटूक संदेश, दिलीप साव का समर्थन!साजिशों को सफल नहीं होने दूंगा—तेजप्रताप का दावा, अनुष्का ने कहा- बेटी ही मेरी प्राथमिकता!पहले दाखिल-खारिज रद्द, फिर विधायक की मां के नाम कैसे चढ़ी जमीन? कांटी अंचल से जवाब मांग रही पुलिस!5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, कुंदन कृष्णन से जुड़े मामले में मांगा जवाब!नालंदा में सिपाही की मौत का सनसनीखेज मामला: महिला दरोगा समेत 7 गिरफ्तार, शराब तस्करों से कथित वसूली की आशंका!सीतामढ़ी में प्रशांत किशोर का विवादित बयान; CM सम्राट चौधरी को गोली मारने की बात कहने का आरोप, BJP ने मांगी सार्वजनिक माफी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पंजाब कमाने गया कटिहार का सूरज दो महीने से लापता, बेटे की तलाश में पंजाब पहुंची मां; दो बहनों को भाई का इंतजार!
1 hour ago
पटना जंक्शन पर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान, 336 यात्री पकड़े गए; ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला!
2 hours ago
त्योहारों में घर जाना होगा आसान; रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, बरौनी, पटना और झंझारपुर के लिए मिलेगी सुविधा!
2 hours ago
रग्बी के मैदान में पटना का दम; अंडर-17 फाइनल में पटना प्रमंडल और एकलव्य बिहार की भिड़ंत!
2 hours ago
कोशी स्नातक चुनाव में ‘समर्थन की सियासत’ तेज, अशोक महतो ने नीतीश कुमार के लिए संभाला मोर्चा!
2 hours ago

Bihar: ₹10 लाख में रिश्ता खत्म करो”… नहीं मानी पत्नी तो वर्दी का कहर, पटना में ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर सनसनीखेज आरोप!

पटना: राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की वर्दी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।...

पटना: राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की वर्दी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अपनी ही पत्नी को रिश्ता खत्म करने के लिए ₹10 लाख का ऑफर दिया—और जब पत्नी ने इंकार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट, धमकी और प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।

पीड़िता नीतू कुमारी का कहना है कि यह कहानी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि उनकी असली जिंदगी की है। चार साल पहले लव मैरिज करने वाले इस रिश्ते में दरार तब आई जब पति पर एक महिला दरोगा से अफेयर का आरोप लगा। नीतू का दावा है कि पति अब उसी से शादी करना चाहता है।

“या तो तलाक दे दो, या पैसे लेकर रास्ते से हट जाओ”—यह कथित अल्टीमेटम नीतू को दिया गया। लेकिन जब उन्होंने साफ इनकार किया, तो हालात और बिगड़ते चले गए। आरोप है कि उन्हें मानसिक तौर पर तोड़ने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

मामला यहीं नहीं रुका। पीड़िता का आरोप है कि उनके देवर ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार डर और तनाव में जीने को मजबूर है।

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि सुलह के बहाने बुलाकर पति ने सरकारी आवास में ही उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचीं, जहां शुरू में उनकी शिकायत तक लेने में आनाकानी की गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति अपनी वर्दी और पद का दबाव बनाकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि उस सिस्टम का आईना है जहां सवाल उठता है—क्या कानून के रखवाले ही कानून से ऊपर हैं?

अब सबकी नजर जांच पर है… सच सामने आएगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top