12
BREAKING NEWS
रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!हेलो मां… बचा लो, नहीं तो मर जाऊंगी; प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को 2.30 लाख में बेच दिया, कोलकाता से पुलिस ने कराया रेस्क्यू!बिहार में इस बार चूहों नहीं, मुर्गियों के नाम पर शराब का खेल; मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे बना था तहखाना, 15 लाख की बीयर बरामद!दुर्गा पूजा की भीड़ में आपके मोबाइल और गहनों पर थी नजर; मुजफ्फरपुर में 15 महिलाएं गिरफ्तार, यूपी और सीवान से जुड़ा मामला!
No menu items available
BREAKING
रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!लखीसराय में मां के दर्शन को उमड़े भक्त, भारत माता के पंडाल से नशामुक्ति का संदेश; नो-इंट्री में भी शहर में घुसे 9 बड़े वाहन!कोसी बना दूध की नदी: बाबा कारू खिरहर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों लीटर दूध से हुआ अभिषेक!कहीं तिलचट्टे तो कहीं पांच हजार बोतलों का मंदिर, कटिहार के 6 पंडाल देखकर रह जाएंगे हैरान!बेर के पेड़ के नीचे पांडवों ने की थी मां दुर्गा की पूजा; सुपौल की वन देवी का रहस्यमयी इतिहास, जहां आज भी पिंडी स्वरूप में विराजती हैं मां!गुलाम भारत में शुरू हुई थी चंपारण की पहली दुर्गा पूजा, आज भी बंगाल से आते हैं मूर्तिकार और ढाकी; स्वर्ण आभूषणों से होता है मां का श्रृंगार!हाथ काटकर लाइए, 2 लाख रुपये इनाम पाइए; बेटियों से छेड़खानी पर पप्पू यादव का विवादित ऐलान, खुर्दा महोत्सव में गरजे पूर्णिया सांसद!दुर्गा पूजा में पंडालों की ओर निकलने से पहले सावधान! शेखपुरा के लोगों से रेशमा भारती की खास अपील, बोलीं—आपकी सुरक्षा सबसे जरूरी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोहिणी ने थामा पिता लालू यादव का हाथ, मां दुर्गा की आरती में साथ दिखा परिवार; डाकबंगला पंडाल में उमड़ा आस्था का रंग!
3 hours ago
एशियाड की फाइनल टीम में नहीं मिली जगह, अब कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बिहार की रिया कुमारी!
4 hours ago
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप; हर रविवार फुटबॉल खेलने जाते थे एक्टर, हमले के बाद अंधेरी स्टेशन पर मिली बाइक!
4 hours ago
तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति की अनूठी पहल: 12 वर्षों से दशहरा मेले में बच्चों की प्रतिभा निखार रही समिति, पहले टेस्ट फिर होगी क्विज प्रतियोगिता!
19 hours ago
नवरात्र में तेघड़ा गांव में रामभक्ति की बही बयार, राजीवजी महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु!
20 hours ago

Jharkhand: झारखंड में 13 लाख महिलाओं-बच्चों का पोषण आहार बंद, अन्नपूर्णा देवी ने सरकार को घेरा, पूछा- इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है सरकार?

रांची: झारखंड में टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के पिछले चार महीने से बंद होने को लेकर केंद्र सरकार ने...

रांची: झारखंड में टेक होम राशन (टीएचआर) योजना के पिछले चार महीने से बंद होने को लेकर केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह से फोन पर बात कर योजना की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य के 24 में से 17 जिलों में कुपोषण की स्थिति गंभीर है, ऐसे समय में करीब 13 लाख महिलाओं और बच्चों को पोषण आहार से वंचित कैसे रखा जा सकता है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह स्थिति बेहद गंभीर है और फूड सिक्योरिटी एक्ट की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को पहले से जानकारी थी कि राशन आपूर्ति करने वाली एजेंसियों की अवधि खत्म होने वाली है, इसके बावजूद समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में टीएचआर योजना का लाभ लेने वालों में करीब 1.45 लाख गर्भवती महिलाएं, 1.15 लाख धात्री महिलाएं और 10.32 लाख छह महीने से तीन साल तक के बच्चे शामिल हैं।

इस योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार 50-50 प्रतिशत राशि देती हैं। लेकिन राशन सप्लाई करने वाली एजेंसियों की अवधि समाप्त होने के बाद अप्रैल से वितरण प्रभावित हो गया।

राज्य में टेक होम राशन की आपूर्ति के लिए तीन एजेंसियां काम कर रही थीं, जिन्हें 24 जिलों में अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। इनकी अवधि समाप्त होने के बाद न नया वर्क ऑर्डर जारी हुआ और न ही नई व्यवस्था शुरू हो सकी।

हालांकि समाज कल्याण विभाग की ओर से बताया गया है कि तीनों एजेंसियों को अवधि विस्तार देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभागीय मंत्री की सहमति मिल चुकी है और इसे जल्द कैबिनेट में भेजे जाने की उम्मीद है।

टीएचआर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और छोटे बच्चों को पोषण युक्त सूखा राशन दिया जाता है, जिसमें दाल, मूंगफली, गुड़ और स्थानीय अनाज जैसे खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं।

अब इस मामले में केंद्र की नाराजगी के बाद झारखंड सरकार पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top