21
BREAKING NEWS
नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम... और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!
No menu items available
BREAKING
नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम… और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!हाथी के बच्चे जितनी भारी मछलियां नेपाल से बिहार आईं, खाने से कैंसर का खतरा!राजद में बड़ा बदलाव; अब 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिला अध्यक्ष, चुनाव लड़ने वाले आउट!नेपाल आपदा: बाढ़ में दबे एक घर से 23 शव बरामद, तीर्थयात्रियों के होने की आशंका!लखीसराय में राष्ट्रीय चालक दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में चालकों का हुआ अद्भुत सम्मान!बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल आपदा: मलबे के नीचे 4 दिन तक मौत से लड़ता रहा 5 साल का मासूम… और जब बाहर आया, तो फौजी ने जो किया वो दिल जीत लेगा!
1 hour ago
जहानाबाद के दरधा नदी उफान पर, निचले इलाकों में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात!
2 hours ago
बांका में 75 हजार की रिश्वत लेते BDO को निगरानी ने किया गिरफ्तार, मामा भी फंसे!
2 hours ago
देवेश कुमार को ‘कुर्बानी’ का इनाम; उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे की कुर्सी बचाने वाले को मिला कैबिनेट दर्जा!
3 hours ago
बगहा में जमीन कब्जे के लिए महिला को तालिबानी अंदाज में पीटा, पुलिस पर भी टूट पड़ी भीड़!
3 hours ago

जनता दरबार में 33 शिकायतें, डीएम ने दिए जांच के आदेश

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पदाधिकारी आरिफ...

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सोमवार को “जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में हुए इस दरबार में कुल 33 आवेदन आए। इनमें राशन कार्ड, मुआवजा, बिजली बिल, पेयजल, जमीन विवाद, नल-जल कनेक्शन, शिक्षिका की मनमानी, फसल कटाई, कब्रिस्तान घेराबंदी, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, स्कूल भवन मरम्मत, अपहरण, ओटो चालकों की मनमानी, नल-जल ऑपरेटर का मानदेय, बकाया धान भुगतान जैसे मुद्दों पर शिकायतें की गईं।

अरियरी प्रखंड के चोरवर की कौशल्या सिन्हा ने बताया कि उनके घर की खिड़की से रोशनी आती है। कमलेश यादव और रंजन यादव ने गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा कर लिया है। गाली-गलौज करते हैं और खिड़की बंद करने का आरोप लगाते हैं। बेलौनी के घनश्याम पासवान ने कहा कि उन्होंने मधुमक्खी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया था। अरविंद कुमार गोप ने फोटो खींचे, पर अब तक कोई लाभ नहीं मिला। धमकी दी जाती है कि शिकायत की तो कार्रवाई होगी।

सर्वा की सविता देवी ने खानापुरी पर्चा में चौहद्दी सुधार की मांग की। डीएम ने बंदोबस्त कार्यालय को जांच का आदेश दिया। कुसेढ़ी के सुबोध कुमार ने बताया कि सचिदानंद सिंह उनके खेत की फसल काट रहे हैं। थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है। विमान की मुन्नी देवी ने बताया कि मनोज राम, नारायण सिंह और ब्रह्मदेव सिंह ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। डीएम ने अंचल अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

हेमजाचक की कवि देवी ने डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्ची के नामांकन की मांग की। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि कक्षा एक में 10 छात्राओं का नामांकन हो चुका है। डीएम ने शिक्षा पदाधिकारी को बच्ची का नामांकन पास के स्कूल में कराने का आदेश दिया।

परसोबीघा के रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि नेउरा-दनियावां पथ में उनकी जमीन गई है। मुआवजा की मांग की। भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि कागजात की जांच अंतिम चरण में है। जल्द भुगतान होगा। ओनमा के राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी जमीन गलत तरीके से दूर के हिस्सेदार के नाम चढ़ा दी गई है। बंदोबस्त कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है।

छठियारा की बीभा देवी ने बताया कि उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। मुआवजा की मांग की। परिवहन कार्यालय को भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top