19
BREAKING NEWS
राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
No menu items available
BREAKING
राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
7 minutes ago
भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!
24 minutes ago
ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!
31 minutes ago
पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!
35 minutes ago
नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!
45 minutes ago

होली में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी बिशेष नजर, कानून तोड़ा तो जायेंगे जेल

मंगलवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी द्वारा होली पर्व 2025 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये...

मंगलवार को जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी द्वारा होली पर्व 2025 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला समाहरणालय के मंथन सभागार में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों के साथ भी होली को लेकर बैठक की गई।

होली को लेकर जिलें में कुल 115 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व 13 मार्च से 15 मार्च तक मनाया जाना है तथा 13 मार्च की रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा। ऐसे अवसरों पर किसी स्थान पर दो सम्प्रदायों के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो इस हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेकर तत्परता से दृढतापूर्वक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

विधि-व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायें एवं ऐसे लोगों को चिन्हित कर भा॰ना॰सु॰सं॰ की धारा 163 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे तथा उन्हें सघन गश्ती करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार में शराबबंदी को देखते हुये सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को इसपर विशेष निगरानी रखने एवं ऐसे लोगों को पर सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उत्पाद अधीक्षक को पूर्ण शराबबंदी के तहत विभागीय दिशा-निदेशों के अनुरूप सख्त करवाई सीमावती क्षेत्रों में करने को कहा गया है। उत्पाद निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे होली पर्व के अवसर पर शराब एवं मादक पदार्थो का बिक्री नहीं हो।

शराब के विरुद्ध विशेष ड्राइव चलाने का निर्देश

होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा इस निर्देशों का अनुपालन कराने का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। शांति समिति के सदस्यों ने जनहित में शराब पर रोकथाम, पानी एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने, पर्व को देखते हुए अतिक्रमण इत्यादि हटाने के मुद्दे को उठाते हुए जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण पर्व के सम्पन्न कराने में सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस दंडाधिकारियों के अतिरिक्त क्यूआरटी की टीम भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों एवं दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहे कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उचित पदाधिकारी को दे। आज से 16 मार्च तक लगातार शराब के उत्पादन, बिक्री एवं उपयोग को लेकर विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है ।

डीजे एवं अश्लील गाना पर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस

जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी पर्व हर्षोल्लास का है। सभी लोग शांति एवं भाईचारा का संदेश देते हुए होली पर्व को मनाए। उन्होंने शान्ति समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत वॉलंटियर की सूची भी उपलब्ध कराए, ताकि आवश्यकतानुसार उनका सहयोग लिया जा सके।

डीजे एवं अश्लील गाना को लेकर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस है। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 03 डीजे संचालक के विरुद्ध करवाई करते हुए उनका डीजे भी जब्त किया गया है। आगे भी इस तरह की करवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन के द्वारा सभी होटलों एवम नया जगहों पर शराब एवं फूड सेफ्टी के मद्देनजर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा ।

संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी को भी वाहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी जगह साफ सफाई, लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की जांच कर आवश्यकनुसार तैयारी कर लेने को कहा गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस समय होली और रमजान का भी महीना चल रहा है। सभी लोग खुद ही सहनशीलता का परिचय दिखाते हुए आपस में मिलकर त्योहार मनाए तथा शांतिपूर्ण तैयार को संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करे।

विभिन्न अधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

जिला स्तर पर सूचना एकत्रित करने के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सरोज पासवान को वरीय प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जहां दूरभाष संख्या-06341-223333 पर किसी भी परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है।

परियोजना पदाधिकारी-सह-निदेशक लेखा प्रशासन , स्वनियोजन प्रशान्त कुमार को सूचनाओं के संधारण कर जिला जन-संपर्क पदाधिकारी के माध्यम से पपत्रकारों को सूचना उपलब्ध कराएगे। प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी देते हुए इस पर निगरानी रखने को कहा गया है।

सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे संचालित चलंत चिकित्सक दल (एम्बुलेंस) की व्यवस्था वाहन सहित नियंत्रण कक्ष के पास तैयार रखे। जिला अग्निशामन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में अग्निशामन वाहन तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे एसडीओ

होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा मो॰-9473191402 अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार रहेंगे। अपर समाहर्ता सियाराम सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कश्यप शेखपुरा जोन के लिए तथा डीडीसी संजय कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार बरबीघा जोन के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार दिया गया है।

उन्हें भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सतत् निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी धर्मेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राहुल सिन्हा, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top