BREAKING NEWS
Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?Bihar News : क्या लखीसराय में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी? जिला पदाधिकारी ने की बड़ी समीक्षा बैठक!Bihar News : लखीसराय में ऋण वितरण शिविर, क्या बदलेगी युवाओं की किस्मत?Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, जल्द शुरू होंगे आदर्श विद्यालय!Bihar News : शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!National News : महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए विनोद तावड़े, रेशमा भारती ने दी बधाई!National News : राहुल के पजामे पर गिरिराज का तंज, कांग्रेस ने मोदी की हाफ पैंट दिखाकर किया पलटवार!Bihar News : जनगणना 2027 के लिए तेज हुई तैयारी, अधिकारियों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग!Bihar News : 15 मार्च की परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने केंद्राधीक्षकों को दिए अहम निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?Bihar News : क्या लखीसराय में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी? जिला पदाधिकारी ने की बड़ी समीक्षा बैठक!Bihar News : लखीसराय में ऋण वितरण शिविर, क्या बदलेगी युवाओं की किस्मत?Bihar News : पटना में बिहार महिला कबड्डी लीग का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन!Bihar News : 15 मार्च की भर्ती परीक्षा को लेकर लखीसराय में बड़ी तैयारी, 9 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा!Bihar News : डीएम ने गैस एजेंसियों को दी चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई!Bihar News : पति ने रोका, समाज ने टोका… लेकिन नहीं रुकी पिंकी: शेखपुरा में महिलाओं की सफलता की कहानी बनी मिसाल!Bihar News : लखीसराय में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, जल्द शुरू होंगे आदर्श विद्यालय!Bihar News : शेखपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!National News : महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए विनोद तावड़े, रेशमा भारती ने दी बधाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : लखीसराय में अब जमीन से जुड़े मामलों का होगा त्वरित समाधान? राजस्व प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए गए अहम निर्देश!
11 minutes ago
Bihar News : लखीसराय के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. रतन लाल बंका की श्रद्धांजलि सभा, बुद्धिजीवियों ने किया नमन!
16 minutes ago
Bihar News : पैक्स व्यवस्था को और मजबूत करेगा लखीसराय का यह प्रशिक्षण शिविर?
22 minutes ago
Bihar News : क्या लखीसराय में विकास योजनाओं की रफ्तार तेज होगी? जिला पदाधिकारी ने की बड़ी समीक्षा बैठक!
28 minutes ago
Bihar News : लखीसराय में ऋण वितरण शिविर, क्या बदलेगी युवाओं की किस्मत?
34 minutes ago
Advertisement

शेखपुरा के स्काउट-गाइड छपरा में राज्य स्तरीय योगा उत्सव में लेंगे भाग, बच्चों को मिलेगा बड़ा मंच

शेखपुरा। छपरा (सारण) में 18 से 22 जून तक होने वाले राज्य स्तरीय योगा उत्सव में शेखपुरा जिले के 16...

शेखपुरा। छपरा (सारण) में 18 से 22 जून तक होने वाले राज्य स्तरीय योगा उत्सव में शेखपुरा जिले के 16 स्काउट-गाइड भाग लेंगे। भारत स्काउट और गाइड शेखपुरा के जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेवाड़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिविर की सफलता और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

शिविर का आयोजन सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में किया गया है। इसमें राज्य के सभी जिलों से 550 से अधिक स्काउट-गाइड भाग लेंगे। शेखपुरा से 8 स्काउट और 8 गाइड के साथ एक स्काउट लीडर और एक गाइड लीडर शामिल हैं। दल का नेतृत्व सहायक जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार कर रहे हैं। जिला मुख्य आयुक्त वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन पहली बार राज्य मुख्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों के चारित्रिक, मानसिक और शारीरिक विकास के साथ सर्वांगीण विकास करना है।

जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों के आंतरिक और बाह्य विकास में सहायक होती हैं। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से बच्चों को रेलवे की नौकरियों में विशेष कोटा मिलता है। राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों में नामांकन के लिए 2 सीटें आरक्षित होती हैं। प्रमाण पत्र के आधार पर 12 से 18 अंक का वेटेज भी दिया जाता है।

मनीष कुमार ने बताया कि इस शिविर में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कला एवं संस्कृति मंत्री सहित कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। इससे शेखपुरा के स्काउट-गाइड को लाभ मिलेगा। प्रतिभागी दल में श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय चेवाड़ा से 4 गाइड, पीएम श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय करंडे से 4 गाइड और आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल से 8 स्काउट शामिल हैं। स्काउट टीम का नेतृत्व आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल करंडे के निदेशक इंजीनियर कौशल कुमार निराला कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के रहने, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था राज्य मुख्यालय द्वारा की गई है। सभी प्रतिभागी छपरा के तीर्थ और पौराणिक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता का विकास होता है। स्काउट-गाइड कैडेट सेवा, अनुशासन और शांति के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। रवाना हो रही टीम को शुभकामना देने वालों में जिला कोषाध्यक्ष विशाल, जिला उपाध्यक्ष मुरारी कुमार, राजनंदन शर्मा, पवन कुमार, अंजली कुमारी, डॉ. आशुतोष कुमार, अजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

शिविर में गाइड के रूप में मुन्नी, कल्याणी, वादिनी, अंशु, खुशबू, स्वेता, रिया, स्नेहा और गाइड लीडर गीता कुमारी भाग ले रही हैं। स्काउट के रूप में सनोज, निशांत, कृष्णा, सचिन, रौनक, राघव, शिवराज, ज्ञान और स्काउट लीडर के रूप में इंजीनियर कौशल कुमार निराला शामिल हैं।

शिविर के मुख्य आकर्षण में सिद्ध योगाचार्य के नेतृत्व में योगाभ्यास, जागरूकता सत्र, पेंटिंग, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता शामिल हैं। हर संध्या को कैंप फायर में लोकगीत, लोकनृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। योगाभ्यास के माध्यम से “स्वस्थ भारत, सुंदर भारत” की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top