लखीसराय: सदर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत स्थित बिहरौरा गांव के डॉ.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बुधवार को एक यादगार प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माउंट एवरेस्ट को दो बार फतह करने वाली दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव ने छात्राओं के लिए विशेष मोटिवेशनल क्लास आयोजित की।

Bihar News : लखीसराय में 51वीं बिहार सीनियर पुरुष कबड्डी चैम्पियनशिप, 28 जनवरी से होगा धमाका!
कार्यक्रम के दौरान संतोष यादव ने अपने जीवन की कठिनाइयों, संघर्ष और उपलब्धियों की कहानियाँ साझा करते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य केवल दृढ़ इच्छाशक्ति, लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच से ही हासिल किए जा सकते हैं।

Bihar News : “सुशासन” पर सवाल: सड़कों पर उतरीं RJD की महिलाएं!
छात्राओं को स्वास्थ्य और जीवनशैली के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। संतोष यादव ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम, पर्याप्त नींद और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही जीवन में सफलता पाई जा सकती है।

कार्यक्रम के बाद संतोष यादव ने लखीसराय समाहरणालय का भी भ्रमण किया, जहाँ जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप पुस्तक प्रदान की। जिला पदाधिकारी ने संतोष यादव के साहस, दृढ़ संकल्प और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं और विशेषकर छात्राओं के लिए आदर्श है।
