चैती छठ महापर्व की आस्था से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। पहले अर्घ्य से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में दिनभर गहमागहमी रही। सूप, दौरा, फल-फूल, दीपक और अन्य सामग्री खरीदते श्रद्धालु पूरे उत्साह में दिखे। सब्जी मंडी से लेकर फुटपाथ की दुकानों तक रौनक बनी रही।
गंगा-जमुनी तहजीब की झलक इस पर्व में साफ दिखी। छठ घाटों की सफाई पूरी कर ली गई है। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन और लोगों के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चैती छठ पर उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है।