7
BREAKING NEWS
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
No menu items available
BREAKING
सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!स्मैक तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या; दरधा नदी में मिला धनेश्वर यादव का शव, चार गिरफ्तार!लखीसराय ROB पुल ने बदला भारी वाहनों का रास्ता, छठ-दिवाली पर जाम से बचाने के लिए प्रशासन का नया ट्रैफिक प्लान; 16 नवंबर तक इन रूटों से होगा परिचालन!खबर का असर: बंगाली पर में दूषित पानी की समस्या पर जागा नगर परिषद, लीकेज पाइप की कराई मरम्मत!सहरसा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, टैक्स बकाया तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट; लाइसेंस भी होगा सस्पेंड!सहरसा में सिविल सर्जन पर थप्पड़ मारने का आरोप, हाजिरी की फाइल पर छिड़ा विवाद; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!लाल इंटरनेशनल स्कूल परिसर बना आस्था का केंद्र, नन्हे-मुन्नों ने राम दरबार की आरती उतारी और छठ की परंपरा को किया जीवंत!धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुगीया गांव के पास मौत बनकर दौड़ी रफ्तार; दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल!
11 hours ago
रंगोली में बिखरे हुनर के रंग, दीपों की रोशनी में चमका बच्चों का आत्मविश्वास; संत माइकल्स स्कूल में सजी रचनात्मकता की महफिल!
11 hours ago
न कोई ब्रश, न कोई कैनवास… जमीन पर रंगों से छात्राओं ने रच दी कलाकारी, बरबीघा के स्कूल में दिखा हुनर!
16 hours ago
शेखपुरा के स्काउट-गाइड को मिलेगी नई पहचान? DEO ने गतिविधियों के विस्तार के साथ स्थायी कार्यालय का दिया भरोसा!
16 hours ago
कभी रंगोली में सजे रंग, तो कभी छठ गीतों पर झूमी आस्था; लाल इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली-छठ का अनूठा उत्सव!
17 hours ago

Delhi News : जामिया मिलिया इस्लामिया ने फर्जी संदेशों और भ्रामक अफवाहों का शिकार न होने का दी सलाह 

मौजूदा घटनाक्रम जामिया मिलिया इस्लामिया के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। पिछले 4-5 दिनों से कुछ व्यक्ति और असामाजिक तत्व अपने...

मौजूदा घटनाक्रम जामिया मिलिया इस्लामिया के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। पिछले 4-5 दिनों से कुछ व्यक्ति और असामाजिक तत्व अपने सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करके भ्रामक, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण संदेश और मनगढ़ंत वीडियो फैलाकर विश्वविद्यालय और उसके छात्रों की छवि को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
 
जामिया मिलिया इस्लामिया ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इन व्यक्तियों और संगठनों ने, जिनका विश्विद्यालय से कोई लेना-देना नहीं है, वे विश्वविद्यालय की दीवारों और गेटों पर निलंबित छात्रों की तस्वीरें और विवरण भी सार्वजनिक कर दिए है।

विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी मिलने के उपरांत तुरंत ही इन तस्वीरों को दीवारों से हटा दिया। विश्वविद्यालय ऐसे पतित और गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और 104 साल पुराने संस्थान की गौरवमय छवि को धूमिल करने के स्पष्ट इरादे से झूठी और अपमानजनक जानकारी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक और कानून सम्मत कार्रवाई करेगा।
 
विश्वविद्यालय द्वारा 13 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक बयान में यह स्पष्ट किया गया कि मुट्ठी भर प्रदर्शनकारी छात्र बिना किसी सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लिए परिसर के शैक्षणिक ब्लॉक में गैरकानूनी रूप से एकत्र हुए थे और कक्षाओं के संचालन और केंद्रीय पुस्तकालय तक पहुंच में बाधा डाल रहे थे, इसके अलावा, विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे।

यह विश्वविद्यालय की नियमों में रेखांकित है कि जेएमआई के विभागों और केंद्रों द्वारा आयोजित किसी भी शैक्षणिक सम्मेलन / कार्यशाला / सेमिनार को भी सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके बावजूद, विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए अपने दरवाजे खुले रखे थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने और किसी भी चर्चा के लिए आगे आने से इनकार कर दिया।
 
इसी आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन, युवा, संवेदनशील दिमाग पर गलत सूचना के प्रतिकूल प्रभाव का पूरा संज्ञान लेते हुए, अपने सभी छात्रों को इन फर्जी संदेशों और भ्रामक अफवाहों का शिकार न होने का सलाह देता है और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और आगामी मध्य सेमेस्टर परीक्षाओं के मद्देनजर नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेने की सलाह देता है।

यह भी इंगित करना आवश्यक है कि विश्वविद्यालय समय सारिणी के अनुसार नियमित रूप से कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा, निलंबित छात्रों की तस्वीरें और अन्य विवरण सार्वजनिक करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और इसमें शामिल असामाजिक तत्व, व्यक्तियों या संगठनों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए एक समिति गठित की है।
 
विश्वविद्यालय अपने सभी छात्रों और शिक्षकों के हित में शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top