लखीसराय: होली के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 06 मार्च को दानापुर मंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा 11 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए हजारों यात्रियों को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।
Bihar News : मेहनत, लगन और हौसले की कहानी… लखीसराय की दो महिला अफसरों ने UPSC में मारी बाजी!
रेल प्रशासन के अनुसार पटना से नई दिल्ली, पटना से अमृतसर, पटना से डॉक्टर अंबेडकर नगर, पटना से अहमदाबाद, दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दानापुर से पुणे और दानापुर से एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा शेखपुरा से आनंद विहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें तथा स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
Bihar News : पोस्टर पर कालिख, सड़कों पर प्रदर्शन… बिहार की राजनीति में बड़ा ड्रामा!
होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दानापुर मंडल ने विशेष तैयारी की है। स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन, यात्री सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
National News : रामनवमी से पहले बन सकती है BJP सरकार : BJP का CM, JDU के दो डिप्टी CM का फॉर्मूला!
प्रमुख स्टेशनों और दानापुर मंडल के कंट्रोल रूम में बनाए गए वार रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सहायता के लिए टीटीई और रेल सुरक्षा बल को तैनात किया गया है, जबकि अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक न हो।
भीड़भाड़ वाले ट्रेनों में यात्रियों की सुचारु चढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए कतारबद्ध बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है और अतिरिक्त स्टाफ तैनात किए गए हैं। वहीं टिकट लेने में लंबी कतार से बचाने के लिए मोबाइल यूटीएस मशीन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
Bihar News : होली के रंगों में सजी चानन की शाम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा ने बढ़ाया मान!
रेल प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लगातार दी जा रही है। दानापुर मंडल ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है और मंडल हमेशा यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है।
