3
BREAKING NEWS
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें… जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
10 hours ago
हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!
10 hours ago
इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!
11 hours ago
मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!
1 day ago
घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!
1 day ago

Bihar: अब बिना वजह बड़े अस्पताल नहीं भेजे जाएंगे मरीज, बिहार में लागू हुई नई रेफरल नीति!

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की मनमानी पर अब लगाम लगेगी। राज्य सरकार ने 15...

पटना: बिहार के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करने की मनमानी पर अब लगाम लगेगी। राज्य सरकार ने 15 अगस्त से नई रेफरल नीति लागू कर दी है, जिसके तहत मरीजों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज भेजने से पहले डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को तय मानकों का पालन करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुरुआती चरण में इस व्यवस्था को सभी जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि जिन मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें अनावश्यक रूप से बड़े अस्पतालों की ओर न भेजा जाए।

नई व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किए जाने वाले हर मरीज के लिए स्पष्ट चिकित्सीय कारण बताना अनिवार्य होगा। इसके लिए विशेष प्रारूप तैयार किया गया है और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को भी देनी होगी।

सरकार ने सभी जिला अस्पतालों के आईसीयू को सक्रिय करने, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं और मानक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दावा किया है। जहां डॉक्टरों या विशेषज्ञों की कमी है, वहां दूसरे अस्पतालों से विशेषज्ञ सेवाएं लेने का निर्देश दिया गया है।

नई नीति के तहत मरीज की पूरी चिकित्सा प्रक्रिया को भाव्या पोर्टल पर दर्ज करना होगा। ओपीडी, जांच, इलाज और रेफरल के कारणों की डिजिटल एंट्री अनिवार्य होगी। मरीज या उसके परिजनों को इसकी कंप्यूटरीकृत प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी।

गंभीर मरीजों को रेफर करने से पहले उनकी स्थिति को स्थिर करना होगा और उन्हें केवल सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से ही उच्च चिकित्सा संस्थानों तक भेजा जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना ठोस कारण सामान्य मरीजों को रेफर करने या नियमों का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों और अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जनों को नई व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का मानना है कि नई रेफरल नीति लागू होने से जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी, मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिलेगा और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव भी कम होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: स्वतंत्रता दिवस समारोह में बार-बार बंद हुआ निशांत कुमार का माइक, भाषण के दौरान बढ़ी परेशानी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top