10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
33 minutes ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
1 hour ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
1 hour ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
1 hour ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
5 hours ago

Bihar News : दीपक का ‘प्रकाश’ बुझा या बुझाया गया?

बिहार की राजनीति में MLC चुनाव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मौजूदा मंत्री...

बिहार की राजनीति में MLC चुनाव के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और मौजूदा मंत्री दीपक प्रकाश को NDA की ओर से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा ने दीपक का प्रकाश बुझा दिया है।”

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी अपनी रणनीति के तहत किसी दूसरे कुशवाहा चेहरे को उभरने नहीं देना चाहती और यह फैसला उसी राजनीति का हिस्सा है। इस बयान के बाद सियासी माहौल और गर्म हो गया है।

दीपक प्रकाश फिलहाल बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री हैं। संविधान के अनुसार, उन्हें 6 महीने के भीतर किसी सदन की सदस्यता लेनी जरूरी है। लेकिन MLC चुनाव में टिकट नहीं मिलने से उनके मंत्री पद पर संकट गहराता नजर आ रहा है।

इस मामले को लेकर कानूनी विवाद भी खड़ा हो गया है। दीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें अनुच्छेद 164(4) का हवाला देते हुए सवाल उठाया गया है कि बिना सदस्य बने उन्हें मंत्री पद पर कैसे रखा गया।

वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी NDA से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि “जब तक NDA चाहेगा, दीपक मंत्री बने रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी सदन का सदस्य बना दिया जाएगा।”

हालांकि, कुशवाहा के इस बयान ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि जब NDA के पास पर्याप्त संख्या है और 9 में से 8 सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, तो फिर दीपक प्रकाश को टिकट क्यों नहीं दिया गया।

राजनीतिक जानकार इसे NDA के अंदरूनी समीकरण और नेतृत्व संतुलन से जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला सिर्फ चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि गठबंधन के भीतर ताकत के संतुलन का संकेत भी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बात साफ कर दी है कि बिहार की सियासत में अभी और भी बड़े उलटफेर संभव हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि क्या दीपक प्रकाश अपना मंत्री पद बचा पाएंगे या यह विवाद उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : शेखपुरा में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर जेवरात लूटे, पुलिस के दावों पर फिर उठी उंगली!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top