21
BREAKING NEWS
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में पेयजल संकट पर CPI का हल्लाबोल, PHED कार्यालय का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप!
5 minutes ago
लखीसराय में रबी खेती को लेकर प्रशासन सख्त, किसानों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर!
16 minutes ago
पटना में सजेगा कबड्डी का राष्ट्रीय मंच, 1 नवंबर से जूनियर खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत!
21 minutes ago
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
4 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
4 hours ago

Bihar News : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर सख्ती, ब्लैक स्पॉट सुधार और भारी वाहनों पर बनेगी नई रणनीति!

लखीसराय: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले...

लखीसराय: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते हादसे, ब्लैक स्पॉट की स्थिति, प्रदूषण जांच, यातायात प्रबंधन और भारी वाहनों के संचालन जैसे मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

शहर में जाम और दुर्घटनाओं की समस्या को देखते हुए बड़ा निर्णय लेते हुए कहा गया कि अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी ट्रक एसोसिएशन के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसमें बंद पुलों और बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले बाहरी भारी वाहनों के संचालन और नियंत्रण पर रणनीति बनाई जाएगी, जिससे शहरवासियों को जाम से राहत मिल सके।

जिला पदाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित रेड जोन की पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं, वहां संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य रूप से किए जाएं।

बैठक में टाउन थाना अध्यक्ष ने नया बाजार इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट और बी.एड कॉलेज मोड़ के पास स्ट्रीट लाइट की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके अलावा आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। प्रशासन ने साफ किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : रेलवे का मेगा प्लान, किऊल-झाझा में बनेगी तीसरी लाइन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top