19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
4 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
5 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
5 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
17 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
17 hours ago

Bihar News : हनुमान जयंती पर कबड्डी का रोमांच, खेलो इंडिया खगौर ने 1 अंक से दर्ज की जीत!

लखीसराय: हनुमान जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित कबड्डी मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। खेलो...

लखीसराय: हनुमान जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित कबड्डी मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर खगौर ग्राउंड पर आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में खेलो इंडिया खगौर की टीम ने केंद्रीय विद्यालय लखीसराय को बेहद कड़े मुकाबले में 32-31 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

रविवार देर शाम तक चले इस मुकाबले में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हर रेड और टैकल के साथ स्कोर में उतार-चढ़ाव होता रहा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता आखिरी क्षण तक बनी रही। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साहवर्धन किया।

मैच का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय लखीसराय के शारीरिक शिक्षक रौशन कुमार एवं पूर्णिमा कुमारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस के माध्यम से किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक क्षणों में खेलो इंडिया खगौर की टीम ने संयम और रणनीति का परिचय देते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुकाबले में प्रशिक्षक राज कुमार सहनी और वरिष्ठ खिलाड़ी धीरज कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि सतीश कुमार रेफरी और शुभम कुमार स्कोरर रहे।

इस रोमांचक जीत के साथ खेलो इंडिया खगौर की टीम ने दर्शकों का दिल जीत लिया और हनुमान जयंती का उत्सव खेल भावना के साथ यादगार बना दिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top