30
BREAKING NEWS
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!Bihar: CJM कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे 2 अधिवक्ता गिरफ्तार, शराब पीने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!Bihar: मगरमच्छ के डर के बीच ग्रामीणों का हौसला, प्रशासन का इंतजार छोड़ खुद बना डाला 50 फीट का बांस पुल!Bihar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर का खेल, मंत्री पुत्र से ₹50 लाख मांगने वाला गिरफ्तार!National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!Jharkhand: नकली दवा, मिलावटी खाद्य पदार्थ, अवैध शराब और बाल श्रम पर उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश!Jharkhand: रामगढ़ की सड़कों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, जाम और हादसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान!Jharkhand: रामगढ़ में बेटियों के जन्म पर खुशियों की सौगात, नवजात बच्चियों की माताओं को मिला ‘सम्मान किट’!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो देखिए रेलवे का सावन स्पेशल प्लान… 12 जोड़ी ट्रेनें करेंगी सफर आसान!
3 minutes ago
Bihar: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव, वकील ने गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल!
8 minutes ago
Bihar: पटना सियासी संग्राम: कृष्णा अल्लावरु समेत 12 कांग्रेसियों पर FIR, कांग्रेस ने लगाया पुलिस पर पक्षपात का आरोप!
14 minutes ago
Bihar: शहीदों की याद में लखीसराय DAV ने रोपा सम्मान का पौधा, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा!
20 minutes ago
Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!
26 minutes ago

Bihar: लखीसराय में श्रावणी मेला से लेकर सुरक्षा और राशन व्यवस्था तक प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कई निर्देश!

लखीसराय: जिले में आगामी श्रावणी मेला, कानून व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था और जन वितरण प्रणाली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां...

लखीसराय: जिले में आगामी श्रावणी मेला, कानून व्यवस्था, निगरानी व्यवस्था और जन वितरण प्रणाली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में लगातार विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

अशोकधाम में श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 28 जुलाई तक सभी व्यवस्था पूरी करने का निर्देश

श्रावणी मेला-2026 को लेकर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने सोमवार को प्रसिद्ध इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोकधाम का निरीक्षण किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।

डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर ली जाएं। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों, एंबुलेंस और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि नगर परिषद को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लखीसराय में 95 CCTV खराब, डीएम ने दिए मरम्मत और निगरानी मजबूत करने के निर्देश

जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न थानों में कुल 255 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि प्रखंड स्तर पर निगरानी के लिए 192 कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनमें से 95 कैमरे खराब पाए गए हैं।

डीएम ने खराब कैमरों का भौतिक सत्यापन कर जल्द मरम्मत कराने और अगले पांच वर्षों के रखरखाव का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, घटनाओं की निगरानी और त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सभी कैमरों को दुरुस्त रखना जरूरी है।

PDS दुकानों की नई नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 106 रिक्तियों में अब 91 पर होगी बहाली

जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की नई नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक भी आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में पहले 106 रिक्त दुकानों का सत्यापन कराया गया था। जांच के बाद 15 दुकानों के स्थान परिवर्तन, 15 रिक्तियों को समाप्त करने और 76 दुकानों को यथावत रखने की अनुशंसा की गई।

समीक्षा के बाद जिले में वर्तमान में 91 रिक्तियां उपलब्ध पाई गईं। अब इन्हीं रिक्तियों के आधार पर नया रोस्टर तैयार किया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण और वितरण की प्रक्रिया भी समय पर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रशासन का एक्शन प्लान तैयार

बैठकों के दौरान डीएम शैलेन्द्र कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

बैठकों में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ‘लाल गाड़ी’ पहुंची तो खुला टिकट का खेल, तारेगना में 252 यात्रियों पर कार्रवाई!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top