19
BREAKING NEWS
जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!
No menu items available
BREAKING
जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जहानाबाद में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग; 4-5 राउंड गोली चलाने का आरोप, ईंट-पत्थर से गाड़ी के शीशे चकनाचूर!
5 minutes ago
स्टेशन की सफाई के लिए दो बकरियों की ड्यूटी, मशीन नहीं, घास चरकर करेंगी सफाई; जापान का अनोखा प्रयोग चर्चा में!
39 minutes ago
चाचा का सोना बेचकर खरीदी Thar, फिर उन्हीं को बुलाकर कराई पूजा; महाराष्ट्र की इस कहानी ने सबको चौंकाया!
48 minutes ago
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
15 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
15 hours ago

Bihar: क्या राजधानी एक्सप्रेस को पलटाने की थी बड़ी साजिश? ट्रेन के आगे अचानक आ गई पानी की टंकी, फिर जो हुआ… होश उड़ा देगा!

छपरा: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हादसे का शिकार बनाने की कथित साजिश मामले में जांच तेज हो गई है।...

छपरा: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को हादसे का शिकार बनाने की कथित साजिश मामले में जांच तेज हो गई है। छपरा-बलिया रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के बीच पानी की टंकी रखे जाने के मामले में आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

रविवार को रिविलगंज थाना क्षेत्र में एफएसएल की टीम ने रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाके की जांच की। टीम ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

छत से उतारकर ट्रैक पर रखी गई थी टंकी!

जांच के दौरान पुलिस की नजर विजय राय के टोला स्थित उस मकान पर भी गई, जहां रखी सिंटेक्स पानी की टंकी को ट्रैक तक लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मकान की छत और आसपास के हिस्सों की भी गहन जांच की।

संदिग्धों की तलाश में छापेमारी तेज

सारण एसएसपी विनीत कुमार ने रिविलगंज थानाध्यक्ष को मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया है। वहीं रेल एसपी वीणा कुमारी के नेतृत्व में रेल सुरक्षा एजेंसियां भी अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की बताई जा रही है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास पहुंची, तभी ट्रैक पर रखी पानी की टंकी से ट्रेन टकरा गई।

टक्कर के बाद टंकी इंजन के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

दो थानों में दर्ज हुई एफआईआर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात लोगों ने एक मकान की छत से नीले रंग की सिंटेक्स टंकी उतारकर रेलवे ट्रैक पर रखी थी। इस मामले में छपरा जीआरपी और रिविलगंज थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस घटना के पीछे कितने लोग शामिल थे और उनका असली मकसद क्या था।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: 4 KM की ‘खाट यात्रा’ ने खोली व्यवस्था की पोल, सड़क के इंतजार में पूरा गांव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top