13
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
2 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
3 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
3 hours ago

Bihar: पटना में NEET के गुस्से का विस्फोट, CM हाउस तक पहुंचे छात्र, लाठीचार्ज-पथराव से रणक्षेत्र बनी राजधानी!

पटना। NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के विरोध में बुधवार को राजधानी पटना में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर...

पटना। NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के विरोध में बुधवार को राजधानी पटना में छात्रों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। हजारों की संख्या में जुटे छात्रों ने राजभवन मार्च निकाला, लेकिन पुलिस बैरिकेडिंग के बाद हालात बिगड़ गए। जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास के आसपास का इलाका घंटों तक तनावपूर्ण बना रहा।

प्रदर्शनकारी छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन छात्र आगे बढ़ने पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाने की कोशिश की। कई छात्र घायल हुए और कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

डाकबंगला बना आंदोलन का केंद्र, सड़क पर बिखरे पत्थर और टूटी लाठियां

जेपी गोलंबर से आगे बढ़े छात्र डाकबंगला चौराहे पर जमा हो गए। यहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। पुलिस और छात्रों के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों की ओर से पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डाकबंगला इलाके में सड़क पर ईंट-पत्थर और टूटी हुई लाठियां नजर आईं।

विधायक के काफिले पर हमला, सियासी गर्मी तेज

प्रदर्शन के दौरान डाकबंगला चौराहे से गुजर रहे भाजपा विधायक रोहित पांडेय के काफिले को भी निशाना बनाए जाने का आरोप है। भाजपा की ओर से दावा किया गया कि प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

छात्रों की मांग- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, NTA में सुधार और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक छात्रा ने कहा कि “सरकार छात्रों की आवाज नहीं सुन रही है। हम अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं।”

छह घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

सुबह गांधी मैदान से शुरू हुआ छात्रों का मार्च कई पड़ावों से गुजरते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश में बदल गया। करीब छह घंटे तक पटना की सड़कों पर प्रदर्शन, नारेबाजी, पुलिस कार्रवाई और झड़प का दौर चलता रहा।

प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। देर शाम प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन NEET विवाद को लेकर बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: दिल्ली की सियासत की तपिश पहुंची रांची… कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का हल्लाबोल, नारेबाजी, झड़प और आमने-सामने आए कार्यकर्ता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top