सीवान। चलती ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल झपटकर फरार हो जाने वाले एक शातिर युवक को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदकर बेचने वाले एक दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेराज अंसारी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देता था। वहीं, चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार का नाम लाल बाबू कुमार बताया गया है, जो ऐसे मोबाइल को कम कीमत में खरीदकर आगे बेचने का काम करता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी का एक Realme Narzo मोबाइल बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी सीवान की संयुक्त कार्रवाई में मिली इस सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: रामगढ़ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन!
