10
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
8 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
9 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
9 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
9 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
9 hours ago

Jharkhand: चतरा में 60 लाख के जेवर लूटकांड का खुलासा, ओडिशा से चलता था गुलगुलिया गैंग; लुटेरों को मिलता था 1 लाख तक वेतन!

चतरा: इटखोरी में ज्वेलरी व्यवसायी से हुए 60 लाख रुपए के जेवर लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।...

चतरा: इटखोरी में ज्वेलरी व्यवसायी से हुए 60 लाख रुपए के जेवर लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य लूट नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह की साजिश थी। इस वारदात को ओडिशा से संचालित होने वाले गुलगुलिया गैंग ने अंजाम दिया था।

चतरा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने ओडिशा के जाजपुर जिले में छापेमारी कर गिरोह के सदस्य दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया है। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि गिरोह का संचालन आकाश प्रधान करता है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गुलगुलिया गैंग अपराध को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देता था। गिरोह में काम का बंटवारा तय था। रेकी करने वाले सदस्यों को 25 हजार से 50 हजार रुपए तक और बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को करीब एक लाख रुपए तक मासिक भुगतान किया जाता था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधियों को हैदराबाद में विशेष ट्रेनिंग दी जाती थी। इसमें बाइक की डिक्की और ताला तोड़ना, भीड़ में पहचान छिपाना और वारदात के बाद तेजी से फरार होने जैसी तकनीक सिखाई जाती थी। इसके बाद अपराधियों को अलग-अलग राज्यों में भेजकर ज्वेलरी दुकानदारों और कारोबारियों को निशाना बनाया जाता था।

मामला 12 जुलाई का है, जब इटखोरी बाजार के कलाली रोड में ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप कुमार सोनी को सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर अपराधियों ने फंसाया था। पहले उनकी गतिविधियों की रेकी की गई और मौका मिलते ही बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 400 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई थी।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ओडिशा के जाजपुर पहुंची और दशमनिया गांव में छापेमारी कर दीपक प्रधान को गिरफ्तार किया। उसके पास से लूटी गई चांदी की 5 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर वाली अपाची और पल्सर बाइक बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और इसके अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गुलगुलिया गैंग ने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: थाना से नगर परिषद तक दौड़ता रहा परिवार, फिर भी नहीं सुलझा विवाद… आखिर कब जागेगा सिस्टम?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top