10
BREAKING NEWS
महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!कभी AK-47 का नाम सुनकर कांपता था मोकामा, अब चेन्नई के अस्पताल में सूरजभान; बाहुबली से सांसद तक की कहानी!समय रैना के शो में ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर घमासान!बिहार की बेटी अंशु की मुट्ठी में दुनिया जीतने का सपना, अब मोंटेनेग्रो में भारत के लिए बरसेंगे मुक्के!नेपाल का पानी बढ़ा रहा बिहार की धड़कन, सीतामढ़ी-शिवहर में तटबंधों पर 24 घंटे नजर!1,680 सीढ़ियां… कंधों पर जिंदगी, गया के गुरपा पहाड़ पर बिजली गिरी तो श्रद्धालु बने ‘रेस्क्यू टीम’!नेपाल की बाढ़ ने गंडक में खोला ‘मछलियों का खजाना’, 100 किलो की मछली देख उमड़ी भीड़, जाल लेकर टूट पड़े मछुआरे!पटना के सोन नदी के घाट पर अचानक गूंजी गोलियां... नाव से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, 62 राउंड फायरिंग!बिहार में अफसरों की नई ‘फील्डिंग’, 56 BAS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; 12 का तबादला!
No menu items available
BREAKING
महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!कभी AK-47 का नाम सुनकर कांपता था मोकामा, अब चेन्नई के अस्पताल में सूरजभान; बाहुबली से सांसद तक की कहानी!समय रैना के शो में ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर घमासान!बिहार की बेटी अंशु की मुट्ठी में दुनिया जीतने का सपना, अब मोंटेनेग्रो में भारत के लिए बरसेंगे मुक्के!नेपाल का पानी बढ़ा रहा बिहार की धड़कन, सीतामढ़ी-शिवहर में तटबंधों पर 24 घंटे नजर!1,680 सीढ़ियां… कंधों पर जिंदगी, गया के गुरपा पहाड़ पर बिजली गिरी तो श्रद्धालु बने ‘रेस्क्यू टीम’!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!
7 minutes ago
अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!
14 minutes ago
सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
30 minutes ago
नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!
55 minutes ago
आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!
19 hours ago

Bihar: 2 करोड़ के 620 मोबाइल बरामद, हरियाणा से पकड़ा गया लूटकांड का मास्टरमाइंड!

अररिया: नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल लूटकांड मामले में अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

अररिया: नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों रुपये के मोबाइल लूटकांड मामले में अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक और मास्टरमाइंड को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 620 महंगे मोबाइल, करीब 6 लाख 97 हजार रुपये नकद और दो वाहन बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह थाना क्षेत्र निवासी नईम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नईम अख्तर हुसैन का पुत्र है और वह फरीदाबाद पुलिस का 5 हजार रुपये का इनामी अपराधी भी रह चुका है। उसके खिलाफ आंध्र प्रदेश के कनोल थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला दर्ज है।

अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अररिया लाया गया है। उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच के दौरान आरोपी के पास से बरामद स्कॉर्पियो वाहन से मोबाइल कंपनियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े स्तर पर मोबाइल चोरी और तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

दरअसल, यह मामला 7-8 जून की रात का है। नोएडा से रियलमी, ओप्पो और वनप्लस कंपनी के मोबाइल लेकर गुवाहाटी जा रहा कंटेनर अररिया के जीरो माइल स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में मिला था। जांच में पता चला कि कंटेनर में लदे 1143 बॉक्स में से 612 बॉक्स गायब थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच टोल प्लाजा के पास कंटेनर को रोककर मोबाइल के बॉक्स निकाल लिए थे। इसके बाद ट्रक को अररिया लाकर छोड़ दिया गया, ताकि जांच को दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके।

इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उनके पास से 817 मोबाइल, थार वाहन, सियाज कार, लैपटॉप और डीवीआर बरामद किए थे। नई गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 1437 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए मोबाइलों को मेवात क्षेत्र में बेचने की तैयारी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम, हरियाणा के नूंह-पलवल और राजस्थान तक फैला हुआ है।

एसआईटी ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए खास रणनीति अपनाई। पुलिस टीम ग्राहक बनकर मोबाइल खरीदने पहुंची और इसी दौरान गिरोह के सदस्यों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top