लखीसराय में स्थित Ved Group of Institutions कार्यालय परिसर में इस वर्ष होली मिलन समारोह कुछ खास अंदाज में मनाया गया। रंगों की उड़ती बौछार, ढोलक की थाप और आत्मीय मुस्कानों के बीच ऐसा लगा मानो पूरा परिसर फगुनी उमंग से सराबोर हो उठा हो।

Bihar News : किताबों से सुर तक… हर मोर्चे पर अव्वल वैष्णवी कुमारी!
समारोह की शुरुआत चेयरमैन डॉ. ओम प्रकाश ने करते हुए कहा, “होली केवल रंग लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक एकता भी हमारी प्राथमिकता है।” डायरेक्टर प्रेम प्रिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा, “जब तक समाज में प्रेम और सकारात्मक सोच का रंग रहेगा, तब तक विकास की राह आसान होगी। होली हमें यही सिखाती है।”

Bihar News : जब डीएम से लेकर विधायक बने ‘महामूर्खाधिराज’, रंगोर ने जमाया रंग!
कार्यक्रम में बिहार स्टेट महिला प्रमोटर कुमकुम कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने शिक्षा संस्थानों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालय और संस्थान सामाजिक समरसता के केंद्र होते हैं।

Bihar News : वेद अस्पताल में होली पर सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम!
Private School and Children Welfare Association के अध्यक्ष धर्मेंद्र आर्य ने कहा, “होली हमें प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग का संदेश देती है।” इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, नगर परिषद वार्ड पार्षद शोभा रानी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णदेव प्रसाद, रंजीत सम्राट एवं चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाइयाँ बांटकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह ने यह संदेश दिया कि जब शिक्षा, संस्कार और संस्कृति एक साथ चलते हैं, तभी समाज में सच्चे अर्थों में रंग भरते हैं।


